Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indpendence, day, celebration in kasganj

विभिन्न संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम-

Mon, 17 Aug 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
indpendence, day, celebration in kasganj
कासगंज में लायंस क्लब गोल्ड के सदस्य एएसपी के साथ पौधरोपण करते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वतंत्रता दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कल्यानपुर में लायंस क्लब गोल्ड द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान 75 प्रजातियों के पौधे रोपे गए। वहीं विद्यालय के लिए एक वॉटर टैंक और अन्य सामग्री क्लब पदाधिकारियों ने प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने क्लब के लोगों के साथ ध्वजारोहण किया। शिक्षिका प्रवीना दीक्षित ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, सौरभ सिंघल, रजत बिड़ला, विकास गुप्ता, प्रभात शर्मा, राजवीर सिंह, राजीव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने शहीदों को किया याद
कासगंज। जिला न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बार अध्यक्ष यतेंद्र कुमार शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह वैस, नरेंद्र कुमार ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान आजादी के बांकुरों को याद कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। कर्मवीर सिंह, उपेंद्र शर्मा, मुस्तफा कामिल, आदर्श सक्सेना, आलोक सोलंकी, राजेश यादव महिपाल, रमेश चंद्र गोला, गिरीजा शंकर दुबे सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

लॉयंस क्लब ने किया ध्वजा रोहण
कासगंज। लॉयंस क्लब कासगंज ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। ध्वजारोहण करने के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। वहीं पौधरोपण भी किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, सचिव विजेंद्र सिंह ने शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत चोला, एके पुंडीर, पवन बिड़ला, सुनील पलौड़, मनोज जाखेटिया, अनिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनरव्हील संजीवनी ने आयोजित की ड्राइंग प्रतियोगिता
कासगंज। इनरव्हील क्लब कासगंज संजीवनी ने स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियेागिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने घरों में महापुरुषों के चित्र बनाए। वहीं क्लब की सदस्याओं ने अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। तिरंगे से जुड़े कार्यक्रमों को ऑनलाइन आयेाजित किया गया। क्लब अध्यक्ष मीरा गुप्ता, सचिव अर्चना अग्रवाल, नीतू, रीता, कल्पना, प्रीती तायल, डॉली अग्रवाल, रेनू शर्मा, इंदू आदि मौजूद रहीं।

रोट्रेक्ट क्लब ने ध्वजारोहण के बाद बांटे मास्क
कासगंज। रोट्रेक्ट क्लब ने स्वतंत्रता दिवस पर सोरों गेट फर्नीचर वर्ल्ड पर कार्यक्रम आयोजित किया। ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया गया। इस दौरान सीओ आरके तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्ष शिवम गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, शिवेश कुमार सिंह, वैभव बिड़ला, विनय गुप्ता, अनूप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सचिन बिड़ला, माधव मूना, सनी गुप्ता, कशिश अग्रवाल, कुनाल, कपिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed