Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indira Gandhi took the decision of emergency Ministers had no idea about it

UP: इंदिरा गांधी ने जब लिया था इमरजेंसी का फैसला...मंत्रियों को नहीं थी इसकी भनक; यूं छिन गए थे जनता के अधिकार

Wed, 15 May 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव सिंह, आगरा
संजीव सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 12:32 PM IST
सार

भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय कहे जाने वाले आपातकाल की जब घोषणा की गई, तो इसकी भनक मंत्रियों तक को नहीं लगी। 1977 में लोकसभा चुनाव के बाद गठित शाह आयोग के समक्ष गवाही में तत्कालीन कैबिनेट सचिव बीडी पांडे ने इसका खुलासा किया था।

विज्ञापन
Indira Gandhi took the decision of emergency Ministers had no idea about it
मंत्रियों को नहीं थी आपातकाल लागू होने की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी के आपातकाल के फैसले से उस समय कैबिनेट सचिव अनभिज्ञ थे। यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों को भी आपातकाल लागू होने की जानकारी नहीं थी। 1977 में लोकसभा चुनाव के बाद गठित शाह आयोग के समक्ष गवाही में तत्कालीन कैबिनेट सचिव बीडी पांडे ने इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन


अमर उजाला में 8 दिसंबर 1977 के अंक में प्रकाशित समाचार के अनुसार कैबिनेट सचिव बीडी पांडे ने शाह आयोग के समक्ष गवाही में बताया कि उन्हें 26 जून को सुबह साढ़े चार बजे फोन से मंत्रिमंडल की बैठक की जानकारी मिली। पांडे ने बताया कि सुबह 6 बजने के कुछ मिनट पहले प्रधानमंत्री निवास पर पहुंचे तो बैठक के लिए कुछ मंत्री आ गए और कुछ आने वाले थे। मंत्रिमंडल की बैठक सिर्फ 15 से 20 मिनट चली।
विज्ञापन


 सचिव ने कहा कि उन्हें इमरजेंसी से ज्यादा अचरज इस बात पर हुआ कि देश में व्यापक पैमाने पर लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। कांग्रेस को इमरजेंसी की कीमत 1977 के आम चुनाव में चुकानी पड़ी। इंदिरा सत्ता से बाहर हो गईं। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। आयोग ने पांडे से पूछा कि उस समय वे कैबिनेट सचिव थे। उनकी राय में क्या यह उचित था। इस पर उन्होंने कहा कि आपातकाल स्थिति घोषित करने का कोई औचित्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed