{"_id":"615e83338ebc3e6299338762","slug":"indigo-airlines-agra-bhopal-flight-will-be-starts-on-october-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: 10 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी भोपाल-आगरा की उड़ान, महज 1.25 मिनट में होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: 10 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी भोपाल-आगरा की उड़ान, महज 1.25 मिनट में होगा सफर
Thu, 07 Oct 2021 10:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:48 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्थगित की गई उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। आगरा से भोपाल के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। 10 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट भोपाल और आगरा के बीच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विस्तार
लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान शुरू करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस 10 अक्तूबर से भोपाल और आगरा के बीच बहुप्रतीक्षित उड़ान को शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा आएगी। महज 1.25 मिनट में आगरा से भोपाल का सफर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने 10 अक्तूबर से भोपाल आगरा के बीच उड़ान शुरू करने की जानकारी दी है। फ्लाइट का समय पहले ही तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
उड़ान: नवाबों की नगरी से जुड़ी ताजनगरी, पहली उड़ान में 32 यात्री लखनऊ से आए, सप्ताह में छह दिन मिलेगी सेवा
विज्ञापन
यह उड़ान भोपाल से आगरा 1.35 मिनट में आएगी। भोपाल से यह 11.35 बजे चलेगी और 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेगी, जबकि 20 मिनट तक ठहर कर दोपहर 1.30 बजे आगरा से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे भोपाल पहुंच जाएगी।