{"_id":"6157373a8ebc3e62494aadb4","slug":"agra-lucknow-indore-flight-will-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान: नवाबों की नगरी से जुड़ी ताजनगरी, पहली उड़ान में 32 यात्री लखनऊ से आए, सप्ताह में छह दिन मिलेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान: नवाबों की नगरी से जुड़ी ताजनगरी, पहली उड़ान में 32 यात्री लखनऊ से आए, सप्ताह में छह दिन मिलेगी सेवा
Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट इंदौर के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस आगरा से अहमदाबाद होते हुए नागपुर की फ्लाइट अब सप्ताह में 6 दिन चलाएगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : twitter.com/IndiGo6E
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर के पहले दिन नवाबों की नगरी लखनऊ के हवाई मार्ग से ताजनगरी से जुड़ गई। इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ-आगरा के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है, जिसका शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी इस मौके पर खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन उद्यमियों के बीच उड़ान की अगवानी की। लखनऊ की पहली उड़ान में 32 यात्री आगरा आए, जबकि 25 लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार दोपहर लखनऊ-आगरा फ्लाइट की शुरूआत की, जिसका शुभारंभ करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोगों को इस उड़ान से फायदा मिलेगा। इस उड़ान से पर्यटक ताजमहल का अवलोकन करके एक घंटे में लखनऊ पहुंचकर चिकनकारी की खरीदारी कर सकते हैं। इतिहास और संस्कृति के नजरिए से महत्वपूर्ण दोनों शहर इस उड़ान से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि फ्लाइट की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा के बीच हवाई संपर्क से लोगों का समय बचेगा। पहली उड़ान के आगमन पर शहर के पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केवल एक घंटे में लखनऊ से आगरा
खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ आगरा उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को उपलब्ध रहेगी। दोपहर 2:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान होगी और एक घंटे बाद 3:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। 20 मिनट रुकने के बाद शाम चार बजे लखनऊ प्रस्थान करेगी। यह उड़ान शाम 5 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
आज से आगरा-लखनऊ-इंदौर की उड़ान: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे वर्चुअल उद्घाटन