{"_id":"6965603a34369760870d4db3","slug":"indifference-fair-waste-lies-on-both-sides-of-the-cycle-track-in-bateshwar-agra-news-c-25-1-agr1008-963941-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरगर्दी: बटेश्वर में साइकिल ट्रैक के दोनों किनारों पर पड़ा है मेले का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरगर्दी: बटेश्वर में साइकिल ट्रैक के दोनों किनारों पर पड़ा है मेले का कचरा
Tue, 13 Jan 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बटेश्वर में साइकिल ट्रैक के दोनों ओर लगे कूड़े के ढेर
बाह। बटेश्वर मेला संपन्न हुए दो महीने बीत चुके हैं। मेले का कचरा साइकिल ट्रैक के दोनों ओर अब भी पड़ा हुआ है। दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु एवं सैलानियों को इससे काफी परेशानी हो रही है। इससे कचरा प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहा है।
पर्यटन विकास के बाद बटेश्वर में आने वाले श्रद्धालु एवं सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीहड़ को चीरने वाले रास्ते पर मनमथ से लेकर मंदिर शृंखला तक साइकिल ट्रैक बना हुआ है। साइकिल ट्रैक के रास्ते मंदिर तक सहजता से श्रद्धालु मंदिर तक आते जाते हैं। नवंबर में संपन्न हुए बटेश्वर मेले का कचरा साइकिल ट्रैक के दोनो ओर फेंका गया था, जो अब भी कूड़े के ढेर के रूप में मौजूद है। तेज हवा के साथ कचरे की पॉलीथिन साइकिल ट्रैक तक उड़ती रहती है। बटेश्वर मेला बीतने के 2 महीने बाद भी कचरा उठा है और न ही उसका निस्तारण हुआ है। साइकिल ट्रैक के दोनों ओर के ढेर कचरा प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। श्रद्धालु जरार निवासी सुरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, उर्मिला, माया, बाह निवासी श्याम गुप्ता, कुलदीप कुशवाह, सुमन देवी, रीमा आदि ने बताया कि साइकिल ट्रैक के दोनों ओर पड़े कचरे से आने-जाने में परेशानी होती है। बदबू के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कचरा उठाए जाने की मांग भी की। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि पहले सफाई कराई थी, दोबारा से सफाई कराकर कूड़े के ढेर हटाए जाएंगे।