फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Railways Reservations from April 15 are still full

लॉकडाउन खुलने से पहले शुरू हुआ ऑनलाइन आरक्षण, ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची

Fri, 03 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Apr 2020 12:03 AM IST
सार

15 अप्रैल के रिजर्वेशन अभी से फुल

विज्ञापन
Indian Railways Reservations from April 15 are still full
demo pic

विस्तार

यात्री ट्रेनों का संचालन 24 मार्च से बंद है। 14 अप्रैल तक रेलवे स्टेशनों पर भी पीआरएस बुकिंग खिड़कियां भी बंद रहेंगी। ऐसे में लोग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। 15 अप्रैल से ही ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


तमिलनाडु एक्सप्रेस में थर्ड एसी में वेटिंग शुरू हो गई है। कर्नाटक, तेलगांना एक्सप्रेस, निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में स्लीपर में जगह नहीं बची है। जो लोग बाहरी जिलों व राज्यों में फंसे हुए हैं, उन्होंने 15 अप्रैल के लिए बुकिंग कराई हैं। ऐसे भी लोग हैं, जोकि लॉकडाउन से ऊबकर घूमने-फिरने के लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की टिकट की बुकिंग और रिफंड की वापसी का काम 15 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर लोग 15 अप्रैल को संचालित ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं। 15 अप्रैल से ही ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 10 वेटिंग है। तेलंगाना एक्सप्रेस में 15 अप्रैल के लिए शाम छह बजे तक 14 सीटें खाली शो हो रही थीं। इसी तरह शताब्दी, कर्नाटक एक्सप्रेस, निजामुद्दीन जबलपुर, ताज एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस के स्लीपर में 15 अप्रैल को वेटिंग है। यही हाल दूसरी प्रीमियम और एक्सप्रेस ट्रेनों का है। अगर लॉकडाउन 15 अप्रैल को समाप्त हुआ तो ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल पाएगी। 

लोहामंडी की रजनी ने बताया कि उनकी बेटी हैदराबाद में है। लॉकडाउन समाप्त होने पर वह लौट सकेगी, रिजर्वेशन हो चुका है। ऐसे अन्य तमाम लोग हैं जिन्होंने लॉकडाउन खत्म होते ही घर लौटने के लिए टिकट की बुकिंग करा ली हैं। फतेहाबाद रोड निवासी अजय अग्रवाल ने बताया कि वह लॉकडाउन समाप्त होने के बाद माता के दर्शन को वैष्णो देवी जाएंगे। रिजर्वेशन करा चुके हैं। 

चल रहे ऑनलाइन रिजर्वेशन
ट्रेनों में आईआरसीटीसी से ऑनलाइन रिजर्वेशन कराए जा रहे हैं। रेलवे की पीआरएस बुकिंग बंद चल रही हैं। इन्हें कब खोला जाना है। इसका निर्णय अभी नहीं हो सका है। - एसके श्रीवास्तव, डीसीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed