{"_id":"5776d2f44f1c1b797179b9d9","slug":"india-making-the-world-s-largest-telescope-dr-harshvardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप: डा. हर्षवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप: डा. हर्षवर्धन
Sat, 02 Jul 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 02 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
30 मीटर लंबाई, 1299 करोड़ की योजना, 2023 तक होगा पूरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रहा है। यह 1299 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट है। इसमें अमेरिका, चीन, जापान और कनाडा के वैज्ञानिकों की मदद ली जा रही है। यह बात केंद्रीय विज्ञान, तकनीकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन ने डाक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में बताईं। नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आए डा. हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया कि इस टेलिस्कोप के सभी उपकरण भारत में ही निर्मित हैं। यह प्रोजेक्ट 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। बोले, टेलीस्कोप बनने से खगोलीय घटनाओं के अध्ययन में क्रांतिकारी परिणाम आएंगे। उत्तराखंड में टेलीस्कोप को स्थापित करने की योजना है। सरकार की दो साल की उपलब्धि पर बोेले, यह देश का सौभाग्य है कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। कहा, सरकार का ऐसे रिसर्चों पर जोर है, जो जन सुविधाओं से जुड़ी हुआ हो। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले, अब केंद्र से जाने वाला एक-एक रुपया जनता तक पहुंचता है। इसकी बड़ी वजह हर क्षेत्र में पारदर्शिता को बताया। यूपी चुनाव के संबंध में कैराना प्रकरण पर बोले, मुद्दा पार्टी नहीं जनता तैयार करती है। जनता की समस्याओं को ध्यान में रख चुनाव में उतरा जाएगा। बीएसपी नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने जैसे तमाम प्रश्नों पर वे प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।