फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India is the third largest startup hub in the world; Union Minister Dr. Virendra Kumar enumerated the government's achievements at a BJP event in the city.

Agra News: भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब, महानगर भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
India is the third largest startup hub in the world; Union Minister Dr. Virendra Kumar enumerated the government's achievements at a BJP event in the city.
संजय प्लेस स्थित होटल में उद्यमियों के साथ चर्चा करते केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कु - फोटो : भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने खंदारी के जेपी सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। विकसित भारत 2047 अब केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत 43 करोड़ से अधिक कार्ड जारी कर गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया गया है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लाजपत कुंज में कार्यकर्ताओं संग स्वच्छता अभियान चलाया, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण और आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक जीएस धर्मेश, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, टीएन अग्रवाल, मनवीर चौहान, अनिल सारस्वत, महेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुलपति को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कुलपति प्रो. आशु रानी को सम्मानित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के 1 जुलाई, 2026 को पूर्ण होने वाले शताब्दी वर्ष पर कुलपति व विश्वविद्यालय परिवार को बधाई भी दी।
------
औद्योगिक संस्थानों में चुनाव का निर्णय बदलने की क्षमता
- फोटो
- केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री ने किया उद्यमियों का सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। बुंदेलखंड में न उद्योग हैं न व्यवसाय लेकिन आगरा में सब कुछ है। यहां ताजमहल प्रेम और पेठा मिठास का प्रतीक है। ये बातें बृहस्पतिवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहीं। मौका था संजय प्लेस स्थित होटल में आयोजित उद्यमियों के सम्मान समारोह का, जहां केंद्रीय मंत्री ने उद्यमियों को सम्मानित किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चुनाव में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। औद्योगिक संस्थानों के श्रमिक किसी भी चुनाव का निर्णय बदलने की क्षमता रखते हैं। चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने चार सूत्री मांगों का ज्ञापन मंत्री को सौंपा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, जिले में एक समिति गठित करने, जागरूकता सम्मेलन आयोजित करने और दिव्यांगजन के लिए योजनाओं की जानकारी मांगी।
इस अवसर पर केके पालीवाल, अनिल वर्मा, सीताराम अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, शलभ शर्मा, रोहित कत्याल, राजेश अग्रवाल और संजय ढींगरा व अन्य को सम्मानित किया गया। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश व डॉ. धर्मपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नीतेश शिवहरे, मनवीर चौहान, मनीष अग्रवाल, अनिल वर्मा, दिनेश कुमार जैन, डॉ. रीता अग्रवाल, गिरीश चंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।

------
केंद्रीय मंत्री से मिले वरिष्ठ नागरिक
आगरा। संजय प्लेस स्थित एक होटल में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार से वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्री को चार सूत्री मांगपत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed