{"_id":"5d5401cd8ebc3e6c914ac601","slug":"independence-day-2019-red-card-handed-over-to-100-people-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवसः इस शहर में संगीनों के साए में मनेगी 'आजादी का जश्न', सौ लोगों को थमाए रेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवसः इस शहर में संगीनों के साए में मनेगी 'आजादी का जश्न', सौ लोगों को थमाए रेड कार्ड
Thu, 15 Aug 2019 04:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसपी सुशील घुले पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल गणतंत्र दिवस पर शहर में हुई हिंसा के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आज स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। संगीनों के साए में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 100 लोगों को रेड कार्ड थमाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
तिरंगा यात्रा के दौरान एक वर्ष पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर दो समुदायों में विवाद हुआ। विवाद में युवक चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई। इसके बाद शहर में हिंसा भड़की। तब से सरकार ने शहर में तिरंगा यात्राएं पाबंद कर दीं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
आज शहर में सेक्टर व्यवस्था लागू रहेगी। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। शहर को दो जोन और सात सेक्टर में बांटा है। जबकि 74 संवेदनशील प्वाइंट बनाए हैं।

जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें। कहीं भी तिरंगा यात्रा न निकलने दें। शहर में 40 लोगों को पाबंद किया गया है जबकि 100 लोगों को रेडकार्ड थमाए गए हैं। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि अपने घरों में रहें और त्योहार एवं पर्व को शांतिपूर्वक मनाए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व के दिन ही रक्षाबंधन त्योहार है। लोग शांति और सौहार्द के साथ पर्व एवं त्योहार मनाएं। कहीं भी कोई अफवाह न फैलाएं।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के लोग पर्व, त्योहार का आनंद लें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिनभर होगी चेकिंग
जिले की सीमाओं पर पुलिस तैनात रहेगी। जो शहर की सीमा में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करेगी। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर प्वांइट बनाकर चेकिंग की जाएगी।
खुफिया तंत्र सक्रिय
शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग के अधिकारी शहर की गलियों में नजर रखेंगे। खुफिया विभाग ने मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है।
सोशल मीडिया पर नजर
सोशल मीडिया पर कहीं कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट न डाले इस पर भी पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस के तकनीकि सैल के कर्मचारी सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करेंगे।