फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indelible memories of Agra American Presidents Trump also visited Taj Mahal with his wife and daughter

Agra: अमेरिकी राष्ट्रपतियों से जुड़ी आगरा की अमिट यादें, ट्रंप ने भी पत्नी और बेटी संग किया था ताजमहल का दीदार

Fri, 08 Nov 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

अब तक अमेरिका के तीन राष्ट्रपति ताजमहल देखने आ चुके हैं। सबसे पहले 13 दिसंबर 1959 को डी. आइजनहॉवर आगरा आए थे। 

 

विज्ञापन
Indelible memories of Agra American Presidents Trump also visited Taj Mahal with his wife and daughter
ट्रंप ने पत्नी के साथ निहारा था ताज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं, बल्कि अब तक तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों की यादें ताजमहल से जुड़ी हुई हैं। आजादी के 12 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डी. आइजनहॉवर सबसे पहले आगरा आए थे। उनके 41 साल बाद मार्च 2000 में बिल क्लिंटन ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। 20 साल के लंबे अंतराल के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप पत्नी और बेटी के साथ ताजमहल देखने आए थे। इन तीनों ही राष्ट्रपतियों के ताज से जुड़े अनुभव एएसआई की विजिटर बुक में संभाल कर रखे गए हैं।
विज्ञापन




 

Indelible memories of Agra American Presidents Trump also visited Taj Mahal with his wife and daughter
राष्ट्रपति आइजनहॉवर - फोटो : अमर उजाला
ताज के साथ लड़ामदा गांव गए थे आइजनहॉवर
9 से 14 दिसंबर 1959 तक छह दिवसीय भारत यात्रा पर आए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहॉवर 13 दिसंबर को आगरा आए थे। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ आइजनहॉवर ताजमहल के साथ लड़ामदा गांव पहुंचे थे। वह खुली कार में गांव पहुंचे। ताजमहल में उनकी कार फोरकोर्ट के अंदर पहुंची थी। लड़ामदा गांव में प्रधानमंत्री ने आइजनहॉवर का स्वागत गांव की महिलाओं से कराया था। उन्हें कहा था कि अमेरिका खेती के मामले में पैदावार बढ़ाने में हमारी मदद कर रहा है। यह बड़े देश के राष्ट्रपति हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indelible memories of Agra American Presidents Trump also visited Taj Mahal with his wife and daughter
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन - फोटो : अमर उजाला
ताज से पर्यावरण का दिया था क्लिंटन ने संदेश
मार्च 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल देखने आए थे। वह भी छह दिनी भारत यात्रा पर आए थे। क्लिंटन ने ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल ताज खेमा से दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। यहां उनके साथ विदेश मंत्री जसवंत सिंह भी थे। क्लिंटन ने खेरिया से ताज तक आते हुए किसी को न देखकर आगरा को भूतिया शहर की संज्ञा दी थी। वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी तत्कालीन सांसद अमर सिंह के साथ ताजमहल देखने दोबारा आए थे।
 
विज्ञापन

ट्रंप ने पत्नी, बेटी के साथ निहारा था ताज
24 फरवरी 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेरेड के साथ ताजमहल का दीदार किया था। उनकी यादें ताजमहल से जुड़ी रही हैं। ट्रंप ने तब एएसआई की विजिटर बुक में लिखा था कि ''ताज महल हमें चकित और प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया। चार साल पहले ताज देखने आए ट्रंप की यात्रा के दौरान 3000 से ज्यादा कलाकार वीवीआईपी रूट के किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें -  UP:  वर्ल्ड कैपिटल ऑफ शू के तौर पर विकसित होगा आगरा, पर्यटकों के लिए ऐसी कार...जिनका जूते जैसा होगा आकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed