फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indecent behavior with the secretary of the bar, complaint to SDM

Agra News: बार के सचिव के साथ अभद्रता, एसडीएम से शिकायत

Sun, 30 Nov 2025 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the secretary of the bar, complaint to SDM
बार एसोसिएशन के सचिव से अभद्रता के आरोप की एसडीएम से ​शिकायत करते वकील
बाह। बार एसोसिएशन बाह के सचिव सुशील भदौरिया के साथ शुक्रवार को तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से अभद्रता किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम संतोष कुमार शुक्ल से मिलकर ऑपरेटर की शिकायत की। एसडीएम को बताया कि इससे पहले 19 सितंबर को आशीष पिप्पल ने डीएम से शिकायत की थी। कंप्यूटर ऑपरेटर पर अधिवक्ता ध्रुव पाराशर, राजकिशोर गुर्जर, राम कुमार परिहार, अनुराग उपाध्याय, शिवम उपाध्याय एवं मुंशी हरीश चन्द्र जाटव के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने तहसीलदार से जांच आख्या तलब की है। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान उमाशंकर उपाध्याय, प्रेम सिंह यादव, मनोज पचौरी, राजकिशोर शर्मा और अखिल प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed