फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indecency with the electrical team that went to check in Karhal

करहल में चेकिंग करने गई टीम के साथ अभद्रता

Thu, 04 Aug 2022 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the electrical team that went to check in Karhal
करहल। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विद्युत टीम के कर्मियों की पिटाई करने के साथ ही गाली-गलौज की गई। एक स्थान पर टीम ने एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों ही मामलों में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सिमरऊ पर तैनात नोडल अधिकारी सचिन कुमार बृहस्पतिवार को टीम के साथ क्षेत्र में विद्युत बकाया वसूली अभियान पर गए थे। गांव कंचनपुर में चेकिंग के दौरान कुछ अराजक तत्व वहां आए और टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। कर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। गांव निवासी धर्मेंद्र प्रताप व चार पांच अराजक तत्व ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। जेई मनीष यादव के साथ चेकिंग के लिए गांव कंचनपुर पहुंची थी। वहां देखा कि उपभोक्ता धर्मेंद्र प्रताप लाइन काटने के बाद भी जोड़ कर प्रयोग कर रहा है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed