फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indecency with the Chairman lathi Charge in police station Mathura News

मथुराः चेयरमैन से अभद्रता, थाने में पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां, जानिये आखिर क्या है वजह

Fri, 01 Nov 2019 08:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Nov 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the Chairman lathi Charge in police station Mathura News
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
जल निकासी के लिए नाले को खुलवाने पहुंचे पालिका चेयरमैन नरेंद्र कुमार एवं श्मशान घाट सेवा समिति के प्रबंधक ब्रजभूषण अग्रवाल के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक दूसरे के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ब्रजभूषण को थाने ले आई। उधर थाने पहुंची भीड़ में से कुछ लोगों ने ब्रजभूषण के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कमलानगर में जल भराव की शिकायत पर शालीमार रोड स्थित नाले को खुलवाने के लिए चेयरमैन नरेंद्र कुमार जेसीबी मशीन लेकर शमशान घाट के समीप पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले खुलवाए जाने का श्मशान घाट सेवा समिति के प्रबंधक ब्रज भूषण अग्रवाल ने विरोध करते हुए नाले का निर्माण सही कराने की कहने पर विवाद हो गया। झगड़ा होते देख पुलिस भी पहुंच गई और बंद पड़े नाले को खुलवा दिया। इसी मध्य दोनों के मध्य विवाद हो गया।

एक दूसरे ने आपसे में हमले का आरोप लगाया है। एक दूसरे के पकड़े भी फट गए। घटना में चेयरमैन नरेंद्र कुमार को खरोच आईं हैं तो वहीं ब्रज भूषण अग्रवाल भी चुटैल हुए हैं। पुलिस ब्रजभूषण को थाने ले आई। सूचना के बाद तमाम लोग चेयरमैन के साथ थाने पहुंचे।

भीड़ में से कुछ लोगों ने थाने में ब्रज भूषण अग्रवाल से अभद्रता कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी और उन्हें थाने से बाहर खदेड़ दिया। एसपी देहात आदित्य कुमार थाने पहुंच गए। मामले में  दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है। एसपी देहात आदित्य कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed