फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incrochment, broked, market, close, kasganj

ढोलना में जेसीबी ने ढहाए अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध, बाजार बंद

Wed, 15 Jan 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
incrochment, broked, market, close, kasganj
कासगंज के ढोलना में जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ के बाद बैठीं परेशान महिलाएं - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना में बुधवार को पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण ढहाए। आशियानें और दुकानों पर जेसीबी चलते ही ग्रामीण और दुकानदार विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने विरोध में ढोलना के बाजार बंद कर दिए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया।
विज्ञापन

सुबह जेसीबी लेकर लोकनिर्माण विभाग और प्रशासन की टीम ढोलना पहुंची साथ में ढोलना पुलिस भी थी। यहां टीम ने पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाना शुरू कर दिया। कई मकान देखते ही देखते तोड़ दिए। मकान और दुकानों में जेसीबी चलती देख लोगों ने पहले तो अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से बातचीत करते हुए काम रोकने को कहा, लेकिन जब टीमें सुनने को तैयार न हुईं तो लोग विरोध में उतर आए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और अतिक्रमण हटा रही टीमों का घेराव करते हुए विरोध कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने अतिक्रमण के विरोध में ढोलना के बाजार बंद कर दिए और जमकर नारेबाजी की। विरोध होने से पहले जेसीबी 10 से 12 लोगों के घर और दुकानें ढहा चुकी थी। एसडीएम ललित कुमार ने तहसीलदार अजय कुमार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाया बुझाया। इस बीच वहां के लोगों ने तहसीलदार के समक्ष मांग रखी कि चिह्निकरण कर कुछ महीनों का समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्दी अतिक्रमण हटा लें नहीं तो जेसीबी चला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के टूटे मकान और दुकानें
बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने जेसीबी से रामप्रकाश, नेकराम सेठारी, हरपाल, अनिल के घर तोड़ दिए जबकि अशोक, ओमप्रकाश, प्रेमपाल, नेम सिंह, राजाराम, हरकिशोर सहित कई की दुकानें तोड़ दीं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश था कि प्रशासन ने मनमाने ढंग से जेसीबी चला दी।
तैयारी के साथ प्रशासन हटाएगा अतिक्रमण
तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले तो लोगों से कहा कि जब एक साल पहले ही चिह्नांकन हो चुका था तो अतिक्रमण हटा लेने चाहिए थे, लेकिन अब गुरुवार तक अतिक्रमण हटालें नहीं तो पूरी तैयारी के साथ प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। उस समय मोहलत नहीं दी जाएगी।

हटा दी छत, कैसे गुजरेगी रात
अभियान के दौरान राम प्रकाश का जेसीबी ने चंद मिनटों में ही पूरा आशियाना गिरा दिया। अब राम प्रकाश के पास सर्द रात गुजारने के लिए छत भी नहीं रही है। इस पर रामप्रकाश का पूरा परिवार परेशान है कि आखिर सर्द रातें कैसे कटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed