फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increased screen time is damaging your eyes; follow the 20-20 rule.

Agra News: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखें हो रहीं खराब, 20-20 का नियम अपनाएं

Fri, 09 Oct 2026 03:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Increased screen time is damaging your eyes; follow the 20-20 rule.
105,महिला नेत्रों विशेषज्ञ संगठन की सदस्य - फोटो : Archive
आगरा। विश्व दृष्टि दिवस पर सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार को फीमेल ऑप्थलमोलोजिस्ट्स एसोसिएशन ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को आंखों की बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निशि पचौरी ने बताया कि स्क्रीन टाइम अधिक होने से मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए 20-20 का प्लान भी समझाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मोबाइल, टीवी, लैपटॉप की स्क्रीन टाइम से निकट की नजर कमजोर हो रही है। इसमें बच्चों में परेशानी ज्यादा मिल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सेन ने बताया कि 20 मिनट स्क्रीन समय बिताने के बाद 20 सेकंड के लिए स्क्रीन को 20 फीट दूर से देखें। इससे आंखों में तनाव कम होगा।
विज्ञापन

डॉ. चिक्रिशा जैन ने मायोपिया के कारण रेटिना पर असर पड़ रहा है। कार्यक्रम से पहले खेलकूद का आनंद भी उठाया। डॉ. वणी अग्रवाल, डॉ. अवंति गोयल, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. अनुभि पहाड़िया, डॉ. अंकिता मित्तल, डॉ. प्रियांगी सेन, डॉ. सुरुचि जैन, डॉ. नेहा जैन, डॉ. सिंपी राजपाल, डॉ. अनु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए सुझाव
- बच्चों और खुद का स्क्रीन टाइम सीमित करें।
- बच्चों को एक-दो घंटे धूप में खेलने पर जोर दें।
- साल में एक बार बच्चों और खुद की आंखों की जांच कराएं।
- ठंडे और साफ पानी से आंखों को धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed