फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increase tourism in the state of filmmaking

फिल्म निर्माण से बढ़ सकता है प्रदेश में पर्यटन

Wed, 06 Jan 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 06 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Increase tourism in the state of filmmaking
यूपी प्रवासी दिवस सम्मेलन में सॉफ्ट पावर पर भी चर्चा हुई। फिल्म निर्माण, कला, साहित्य और संगीत के सहारे पर्यटन को बढ़ाने के उपाय सोचे गए। सरकार ने वादा किया कि यूपी में फिल्म बनाने वालों को न केवल सहूलियतें दी जाएंगी, बल्कि शूटिंग के लिए चयनित प्वाइंट भी बताए जाएंगे। सरकार की नीति प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने की है।
विज्ञापन

होटल आईटीसी मुगल में चले इस सत्र में भाग लिया अमेरिका में भारत की सांस्कृति राजदूत अलका भटनागर ने। उन्होंने बताया कि अमेरिका में भारतीय मूल के बच्चों ने उनसे कहा है कि वहां से भगवान कृष्ण की मूर्ति और बांसुरी लेकर आना। परदेस में भी भारतीय संस्कृति फल फूल रही है। उन्होंने जहां डाल डाल पे सोने की चिड़िया गाया, तो अनूप जलोटा ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन

जलोटा ने लखनऊ में म्यूजिक एकेडमी खोलनी की घोषणा की। फिल्म बुलेट राजा बनाने वाले राहुल मित्रा ने कहा कि यूपी में फिल्म बनाने का अनुभव शानदार रहा। उन्होंने बिस्मिल्ला खां, बिरजू महाराज, सिगरा देवी और बेगम अख्तर के जीवन पर फिल्म बनाने में सरकार से मदद करने के लिए कहा। फिल्म निर्माता ने फूड फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए कहा। फिल्म निर्माता और निर्देशक सतीश चंद्र राय ने गिरमिटिया पर फिल्म बनाने का अपना अनुभव बताया।  सरकार की तरफ से प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि फिल्म निर्माण नीति ने सभी निर्माता निर्देशकों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनआरआई दिवस सम्मेलन अच्छा अनुभव रहा, यहां कलाकारों की परेशानियां का जिक्र हुआ, फिल्म निर्माण के लिए सरकार ने सहूलियत देने की बात की। - राजा मुजफ्फर अली ( फिल्म निर्देशक )
- शहनाई के शहंशाह उत्साद बिस्मिल्ला खां को आखिरी वक्त में परेशान होना पड़े, तो सरकार को इसके लिए शर्मसार होना चाहिए, शहनाई वादन की कला आगे नहीं बढ़ रही तो सरकार को इसकी फिक्र करनी चाहिए। - अनूप जलोटा (भजन एवं गजल गायक )
- ऐसा न हो कि सरकार से सहूलियत और सब्सिडी लेकर यूपी में फिल्म बनाने वाले लोग यहां की छवि बिगाड़ने लगें, यह अच्छी बात नहीं होगी, सरकार की नीति से प्रदेश में फिल्म निर्माण बढ़ा है। - राहुल मित्रा (फिल्म निर्माता)
- यूपी में फिल्म मेकिंग का अनुभव शानदार रहा, जिस जगह फिल्म की शूटिंग होती है, लोग वहां जाने के लिए उत्सुक हो जाते हैं, इससे पर्यटन बढ़ता है - रोनी साइमन (फिल्म निर्देशक, इटली)
- फिल्मों की तरह थिएटर को भी माहौल मिलना चाहिए, यूपी में थिएटर के कलाकार अच्छे हैं, उन्हें सरकारी मदद चाहिए - सुधीर मिश्रा (फिल्म निर्माता एवं निर्देशक )
देश में घटे और यूपी में बढ़े हैं पर्यटक: ओमप्रकाश
आगरा। होटल ताजखेमा में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। तभी तो यूपी में पर्यटक बढ़े हैं, लेकिन देश में पर्यटकों की संख्या घट रही है। यहां पांच हजार साल की विरासत है। कोई 500 वर्ष पुराना देश हमें नसीहत नहीं दे सकता है।
इससे अधिक बोलना खतरे से खाली नहीं: सुमन
आगरा। अपनी बेबाक बयानबाजी से सीएम तक को नसीहत देने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन कुछ संयमित रहे। चंद लाइनें बोलने के बाद कहा कि अब इससे ज्यादा बोलना खतरे से खाली नहीं है...। दरअसल, पर्यटन के भाषण के बाद सीएम अखिलेश यादव ने रामजीलाल सुमन की ओर इशारा किया कि आप भी बोलेंगे... इस पर सुमन ‘ना’ में  सिर हिलाया तो अखिलेश आगे बोले अरे नहीं, बिना आपके आशीर्वाद के बात आगे कहां बढ़ती है। अपनी बात कहने से पहले तो आप हड़काते हैं। इस पर सुमन ने माइक संभाल लिया और कहा वैश्य बोर्डिंग हाउस में हेरिटेज सेंटर बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन सीएम की सूझबूझ से इस योजना को अब धरातल पर उतारा जा रहा है...।
जैन मुनि की पुस्तक का किया विमोचन
आगरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजखेमा होटल में जैन मुनि राष्ट्रीय संत श्री विहर्स सागर जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘आखिर ऐसा क्यों’ का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम में राहुल चतुर्वेदी, हेमंत प्रजापति, महेंद्र खंडेलवाल, क्षमा जैन और विहर्स सेवा केंद्र धीरज जैन, मयंक जैन, राहुल जैन, अनंत जैन, अमित जैन, अमरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा नेत्री मोनिका नाज खान और उनकी बेटी ने सीएम को स्मृति चिह्न के रूप में साइकिल की प्रतिकृति भेंट कीं।

सपा कार्यकर्ता और नेता रहे मौजूद
आगरा। शिलान्यास कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई, लेकिन कार्यक्रम सुबह जल्दी होने के वजह से अपेक्षा के अनुरूप में कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर, नियोजन मंत्री अभिषेक मिश्रा, श्रम मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, मेयर इंद्रजीत आर्य, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी,  संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित, शिवकुमार राठौर, वाजिद निसार, चंद्रसेन टपलू, राजपाल, हरेंद्र, निर्वेश शर्मा, श्याम भोजावनी, मुनेंद्र जादौन, मुकेश यादव, अखिल पाराशर, लाल सिंह, प्रवीन लोधी, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed