{"_id":"69c1abdddcef3fe1930cf2b9","slug":"income-tax-team-searched-etmadpur-sub-registrar-office-for-five-hours-agra-news-c-25-1-agr1067-1017134-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की रजिस्ट्री में कर चोरी की आशंका, पांच घंटे चली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की रजिस्ट्री में कर चोरी की आशंका, पांच घंटे चली जांच
Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
सार
आयकर विभाग ने एत्मादपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में 750 करोड़ की रजिस्ट्रियों में कर चोरी की आशंका पर छापा मारा। टीम ने फोन जब्त कर डेटा कॉपी किया और अधिकारियों से पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
एत्मादपुर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर खड़ी आयकर विभाग के अधिकारियों की गाड़ी
विस्तार
आयकर विभाग की एक टीम सोमवार दोपहर एत्मादपुर स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंची। पिछले पांच साल में हुई करीब 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की रजिस्ट्री में बड़ी कर चोरी की आशंका के चलते अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। कार्यालय पहुंचते ही टीम ने सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन जमा कर लिए।
करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में मौजूद सभी कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डाटा अपने पास कॉपी कर लिया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ भी की लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सके। टीम हर उस जानकारी को जुटाने में लगी रही जिससे आयकर चोरी से संबंधित कोई भी जानकारी मिल सकती हो।
बता दें, आयकर विभाग लगातार सब-रजिस्ट्रार अधिकारियों से उनके यहां की जाने वाली रजिस्ट्री की जानकारी साझा करने के लिए पत्राचार कर रहा है। साथ ही सभी रजिस्ट्री कराने व करने वालों के पैन व पैन न होने की जानकारी और बीस हजार रुपये से ज्यादा के नकद लेनदेन की जानकारी साझा न करने पर आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले विभाग ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय किरावली के अलावा सदर तहसील स्थित कार्यालय पर भी सर्वे की कार्रवाई की थी।