फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax survey Two shoe exporters

दो जूता निर्यातकों पर आयकर सर्वे

Tue, 12 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 12 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
income tax survey Two shoe exporters
नए साल के पहले ही पखवाड़े में जूता निर्यातकों पर आयकर सर्वे शुरू हो गए। सोमवार को शहर के दो निर्यातकों के तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तीन दर्जन अधिकारियों की टीम ने रात तक दोनों जूता निर्यातकों की फैक्ट्रियों से कागजात खंगाले और रजिस्टरों के साथ कंप्यूटर, लैपटॉप की जांच की।
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा और उमेश चंद्रा के नेतृत्व में सहायक आयुक्त राधारानी शर्मा, सुरेंद्र कुमार और राजेश गुप्ता ने प्रमुख जूता निर्यातक जितेंद्र त्रिलोकानी के रियल फुटकेयर, सेफ्टी फुटकेयर और फैयाज एवं एजाज मोहम्मद के स्कॉलर शूज समेत तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया। शाम को शुरू हुए सर्वे में तीनों प्रतिष्ठानों पर आयकर रेंज 2 और 4 के करीब 36 आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कागजातों की जांच की।
विज्ञापन

सर्वे में शामिल आयकर अधिकारियों में प्रवीन अग्रवाल, मधुकर चतुर्वेदी, वीके गुप्ता, रजनीकांता प्रमुख रहे, वहीं आयकर निरीक्षकों में तरुण सिंह सैनी, जीपी शर्मा, राजे सिंह, अतुल चतुर्वेदी, अजीत मिश्रा, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 सर्वे में 70 करोड़ रुपये सरेंडर
दीपावली के बाद से आयकर सर्वे तेज हुए हैं। अभी तक 20 फर्म पर सर्वे की कार्रवाई की जा चुकी हैं। इनमें लगभग 70 करोड़ की रकम सरेंडर हुई है। इस दौरान जूता निर्यातक, लोहा, टिंबर, कपड़ा और रियल एस्टेट फर्मो में सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed