फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax raid on sp leader shiv kumar rathore company in agra

आयकर छापा: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता के कारोबार को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे

Fri, 08 Feb 2019 11:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
income tax raid on sp leader shiv kumar rathore company in agra
सलोनी ऑयल मिल के मालिक शिव कुमार राठौर का घर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के करीबी शिवकुमार राठौर के सलोनी ग्रुप और इससे जुड़े दो अन्य कारोबारियों पीएल शर्मा और संतोष शर्मा के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। 28 में से 20 परिसरों पर आयकर टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम तक पूरा हो सकती है। 
विज्ञापन


अब तक बोगस फर्म और कागजातों के आधार पर समूह की 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय सामने आ सकती है। छापों में कई चौंकाने वाले तथ्य और कागजात सामने आए हैं, जिनकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं सपा नेता शिवकुमार राठौर आयकर छापों के दूसरे दिन अधिकारियों के सामने आए। आयकर अधिकारियों ने उनसे बोगस फर्म और उनके परिसरों पर मिले कागजातों की पूछताछ की, लेकिन वो जांच में सहयोग करने में आनाकानी करते रहे। गुरुवार रात तक समूह के चार राज्यों में 28 परिसरों में से 20 पर आयकर छापे जारी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जला देते थे बिल बुक, रसीदें

आयकर विभाग को समूह पर छापे के दौरान ऐसी 6 कंपनियां मिलीं, जिनकी बिल बुक नहीं दिखाई गईं। कंपनी के निदेशकों के मुताबिक वो रसीदें और बिल बुक जला दिया करते थे, जबकि आयकर कानून के तहत कंपनी का रिकॉर्ड, वाउचर और बिल 10 साल तक रखना अनिवार्य है। कई परिसरों से आयकर विभाग को आभूषण और नगदी मिली है। इनके दावों और कागजातों को मांगा गया है। 

सत्ता का फायदा उठाकर लिए थे ठेके

लघु उद्योग निगम के पूर्व चेयरमैन शिव कुमार राठौर के भाई दिनेश राठौर और उनके पार्टनर वाली कंपनियों को सपा सरकार में खूब ठेके मिले। आरपी इन्फ्रा, आगरा इन्फ्रा समेत सड़क निर्माण के ठेकों में सब कांट्रेक्ट दिए गए। 

करोड़ों रुपये के ठेकों में संतोष शर्मा की कंपनी ने जो सब कांट्रेक्ट कागजों पर दिए, उन कंपनियों के पास उतनी क्षमता और मशीनरी ही नहीं थी। जोधपुर की सरन कंस्ट्रक्शन, आगरा की आरएस इन्फ्रा और शर्मा ट्रेडर्स के नाम सब कांट्रेक्ट दिखाए गए हैं। आयकर अधिकारियों के मुताबिक बड़े पैमाने पर समूह ने अपनी रकम को ही इन कंपनियों और सब कांट्रेक्ट के जरिए दिखाया है।

60 से ज्यादा कंपनियां

सलोनी ग्रुप के मालिक शिव कुमार राठौर, उनके भाई दिनेश राठौर, कारोबार में पार्टनर पीएल शर्मा और संतोष शर्मा के नाम पर 60 से ज्यादा कंपनियां हैं। हैरत की बात यह है कि रियल एस्टेट और कई तरह के कारोबार के लिए बनाई गई इन कंपनियों में ज्यादातर के पते एक ही है। आठ-आठ कंपनियां एक ही जगह से संचालित होती दिखाई गई हैं, जबकि वहां किसी एक कंपनी का भी बोर्ड नहीं पाया गया।

आयकर विभाग के छापों में दौरान जो कागजात मिले हैं, उनमें आगरा इन्फ्रालैंड के आफिस को 17/2/4 फ्रेंडस वासन प्लाजा, संजय प्लेस में दिखाया गया है, जबकि यहां इस नाम का कोई बोर्ड नहीं पाया गया। यहां बुलंद हाउसिंग का आफिस ही मिला, जबकि इस पते पर पीएल शर्मा की कंपनियां बुलंद एस्टेट, बृजभूमि शेल्टर्स, बुलंद मेंटीनेंस सर्विसेज का आफिस बताया गया है। 

इसी तरह फ्रेंड्स टावर में ब्लॉक 41/4 ए में पीएल शर्मा की ही अन्य कंपनियाें कल्याणी इन्फ्रा, मनहर इन्फ्राबिल्ड और कैसर कंस्ट्रक्शन का पता दर्ज है। पीएल शर्मा 15 से ज्यादा कंपनियों के डायरेक्टर हैं। 

इसी तरह संतोष शर्मा की फर्म आरपी इन्फ्रास्ट्रक्चर का रजिस्टर्ड आफिस ओमेक्स स्क्वायर, जसोला, दिल्ली में दिखाया गया है, जबकि इसका कारपोरेट आफिस संजय प्लेस, आगरा में जीजी नर्सिंग होम के सामने कारपोरेट पार्क में दिखाया गया है, लेकिन यहां निर्माणाधीन प्लाट है और अभी तक इसका निर्माण चल रहा है। 

अंदर निर्माण के कारण अब तक इसका उद्घाटन नहीं हो सका है। संतोष शर्मा की आठ फर्म बाबू गुलाब राय मार्ग पर 1/115-ए-2 पर दिखाई गई हैं। इनमें मार्स प्लेनेट डेवलपर, एसकेएस इन्फ्रा, एसकेएस इन्फ्रा प्लानर, मार्स टाउनशिप, एसकेएस इन्फ्रा जोन, मार्स इन्फ्रा, मार्स रियलिटी एंड इन्फ्रा, संतोष शर्मा कांट्रेक्टर्स को दिखाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed