{"_id":"61d5465a9017161d574dbf13","slug":"income-tax-raid-in-agra-second-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में आयकर की छापामारी: दूसरे दिन भी जारी है टीमों की छानबीन, तीन जगह बंद, 12 परिसरों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में आयकर की छापामारी: दूसरे दिन भी जारी है टीमों की छानबीन, तीन जगह बंद, 12 परिसरों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी
Wed, 05 Jan 2022 12:48 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 PM IST
सार
आयकर विभाग ने दो साल के बाद कार्रवाई की है। कोरोना काल में किसी कंपनी पर सर्वे भी नहीं किया गया लेकिन पश्चिमी यूपी उत्तराखंड के चीफ कमिश्नर ने जो आंकड़े पेश किए उसके बाद ही स्थानीय कार्यालय ने तैयारी कर ली। इस वित्तीय वर्ष में आगरा क्षेत्र का लक्ष्य 1350 करोड़ रुपये था जो अब तक केवल 680 करोड़ रुपये मिला है। एडवांस टैक्स के आंकड़े भी आयकर विभाग को बेहतर नहीं मिले।
विज्ञापन
कारोबारी मानसी चंद्रा, विजय आहूजा, मनु अलघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के चार जूता कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को तीन शहरों में 15 ठिकानों पर मारे गए थे। बुधवार शाम तक तीन परिसरों में कार्रवाई पूरी कर दी गई, जबकि 12 में आयकर अधिकारी अभी भी छानबीन में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक आयकर कार्रवाई पूरी होने के आसार हैं।
इस कार्रवाई में चारों व्यापारियों के यहां से संपत्ति में निवेश के कागजात बड़ी संख्या में मिले हैं। बुधवार शाम को चारों कारोबारियों से आयकर विभाग ने उनके बयान दर्ज किए और घर के लॉकर और आलमारी की छानबीन की। जूता कारोबारी मनु अलघ के घर पर आलमारी और लॉकर खोलने के लिए एक चाबी वाले को बुलाया गया।
चार जूता कारोबारियों मनु अलघ, मानसी चंद्रा, विजय आहूजा, राजेश सहगल के घर, ऑफिस, फैक्टरी एवं अन्य परिसरों में 42 घंटे बाद भी आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार सुबह आठ बजे छापे मारे गए थे। पूरी रात आयकर की टीम सभी 15 ठिकानों पर जांच में जुटी रही। इसमें से तीन में बुधवार शाम को छानबीन पूरी हो गई, जबकि 12 में जारी है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक चारों कारोबारियों की कंपनियों के रिकॉर्ड को विभिन्न विभागों से क्रॉस चेक भी किया गया। वहीं विभाग की सेंट्रलाइज्ड इंफॉर्मेशन ब्रांच से मिली निवेश की जानकारियों से संबंधित कागजात की खोज की गई।
विज्ञापन
हरसिमरन सिंह उर्फ मनु अलघ के गैलाना रोड एवं लाजपत कुंज, मानसी चंद्रा के विजय नगर कॉलोनी एवं लाजपत कुंज, विजय आहूजा के भरतपुर हाउस एवं शास्त्रीपुरम और राजेश सहगल के विभव नगर स्थित ठिकानों के अलावा दिल्ली एनसीआर के पांच ठिकानों पर छापा जारी रहा। अपर निदेशक आयकर जांच नीलम अग्रवाल के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक निदेशक जांच आशिमा महाजन कर रही हैं।
मनु के घर एक घंटे रहा चाबी वाला
कारोबारी मनु अलघ के घर पर चाबी न होने पर आयकर विभाग की टीम ने ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया। वह एक घंटे तक रहा। कुछ तालों की चाबी थी और बाकी उसकी मदद से खोले गए। आयकर विभाग की टीम ने चाबी वाले को मीडिया और अन्य लोगों से दूर रखा, उसे अपनी गाड़ी में ही वापस ले गए।
किराये और संपत्ति में निवेश मिला
आयकर विभाग ने नोवा शूज, तारा इनोवेशंस, आहूजा इंटरनेशनल, ओम एक्सपोर्ट पर छापे में कई कागजात जब्त किए है, जिनसे किराये की रकम मिलने और संपत्ति की खरीद के कागजात मिले हैं। फतेहाबाद रोड, इनर रिंग रोड, आगरा मथुरा रोड और जयपुर रोड पर कई संपत्तियां हाल में ही खरीदने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा मनु अलघ के पास संपत्तियों से किराया मिलने की जानकारी मिली है।