फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Department's action continues for the second day as well.

Agra News: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department's action continues for the second day as well.
आगरा। फर्जी कागजातों और शेल कंपनियों के जरिये विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड को विदेश भेजने के मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने मथुरा में पंजीकृत एक ट्रस्ट और उससे जुड़े दो सीए समेत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर जांच कर कई हजार करोड़ के कालेधन को विदेश भेजने का खुलासा किया था। जिन फर्मों के खातों से यह रकम भेजी गई, उनमें से अधिकांश ने या तो अपना आयकर रिटर्न दाखिल ही नहीं किया था या फिर बेहद कम टर्नओवर दर्शाया था।
विज्ञापन

फर्जी पतों पर चल रही इन कंपनियों ने सॉफ्टवेयर आयात, कंसल्टिंग और फ्रेट पेमेंट जैसे कारण बताकर विदेशी मुद्रा बाहर भेजी। ताजगंज निवासी सीए की ओर से जारी प्रमाणपत्रों और विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की आयकर विभाग गहनता से जांच कर रहा है। इसी क्रम में 26 सीए पर बुधवार को भी कार्रवाई जारी रही। ताजगंज के साथ ही जयपुर, उदयपुर और मुंबई में कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed