फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax department watch anonymous property in mathura

आयकर विभाग के रडार पर मथुरा के 750 लोग, जुटाया जा रहा संपत्ति का ब्यौरा

Sat, 19 Oct 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
income tax department watch anonymous property in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयकर विभाग की नजरें एक बार फिर मथुरा में बेनामी संपत्ति पर टिक गई हैं। जमीनों की खरीद-फरोख्त बढ़ते ही ऐसे मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग ये नहीं बता पा रहे हैं कि जमीन की खरीद के लिए अमुख धनराशि कहां से आई। ऐसे 750 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जमीन के मामलों में मथुरा प्रदेश के टॉप फाइव शहरों में शुमार रहा है। यहां बड़ी धनराशि बाहरी लोगों ने जमीन से जुड़े व्यवसाय में लगाई है। हालांकि पिछले तीन साल से ये स्थितियां अब नहीं हैं, फिर भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय से आयकर विभाग को भेजे जा रहे आंकड़ों के तहत ऐसे लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जो जमीन खरीद के लिए उपयोग की गई धन का ब्योरा नहीं दे पा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहादत देकर विजयभान ने बचाई साथियों की जान, बांग्लादेश के 'कायरों' ने किया था पीठ पर वार
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे मामलों को देखते हुए आयकर विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। 750 से अधिक ऐसे मामलों में व्यक्ति की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों को अंदेशा है कि यह बेनामी संपत्ति के मामले भी हो सकते हैं।

सीए हरिमोहन अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में आयकर विभाग ऐसे मामलों में गंभीरता से जांच कर रहा है। ऐसे लोगों को सूचीबद्ध भी किया जा चुका है, जो नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। 


ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर आई पति की शहादत की खबर, रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, परिवार में मचा कोहराम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed