फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax department sent notice to mlas for assets details

भाजपा विधायकों का 'खजाना' पांच साल में हुआ कई गुना, आयकर विभाग ने मांगा जवाब

Thu, 29 Nov 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Nov 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
income tax department sent notice to mlas for assets details
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा जिले के विधायकों का खजाना पांच साल में कई गुना बढ़ा है। इनमें से कई की स्थिति तो पांच साल पहले के मुकाबले एकदम बदल गई। आयकर विभाग इन्हीं सब बिंदुओं की पड़ताल कर रहा है। केवल विधायक ही नहीं, बल्कि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशियों की संपत्ति में हुए इजाफे का जवाब आयकर विभाग ने मांगा है।
विज्ञापन


आगरा दक्षिण विधानसभा से दो बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने 2012 में आयकर रिटर्न में अपनी वार्षिक आय 1.56 लाख बताई है, जबकि 2017 में यह 9.30 लाख रुपये सालाना हो गई। इसके अलावा उन पर 51 लाख रुपये की चल संपत्ति और 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 22 लाख की चल संपत्ति और पुत्र के पास भी संपत्ति है। 2012 में उनके पास 6.40 लाख रुपये जमा थे, जबकि 2017 में 37 लाख।
विज्ञापन


आगरा उत्तर से पांच बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 2017 में अपनी चल संपत्ति 67.46 लाख तो पत्नी के नाम 16.06 लाख बताई है, वहीं अचल संपत्ति 14.19 करोड़ और पत्नी के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2017 में वार्षिक आय 8.16 लाख बताई है, जो 2012 में उन्होंने 4 लाख सालाना आय बताई थी। 2012 में उन्होंने अचल संपत्ति 10 करोड़ बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार बने विधायकों की संपत्ति भी बढ़ी

एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान पहली बार विधायक बने हैं, लेकिन वह 2012 का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके दोनों शपथ पत्रों के मुताबिक 2017 में उनके पास 11.81 लाख और पत्नी के पास 6.34 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास पहले स्कूटर था, लेकिन 2017 में स्कार्पियो आ गई। 

आगरा छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के पास 2017 में 6.56 लाख और पत्नी के पास 8.38 लाख की चल संपत्ति है तो अचल संपत्ति क्रमश: 70 लाख और 1.50 करोड़ की है। 2012 में उन्होंने आयकर रिटर्न में अपनी आय 1.82 लाख सालाना दिखाई है। तब उनके  पास 2.85 लाख और पत्नी पर 7.45 लाख की चल संपत्ति थी। 

खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल के पास 18.70 लाख की चल संपत्ति है तो पत्नी के पास 22 करोड़ की अचल संपत्ति। आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर के पास 13 लाख और पति के पास 31 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास 15 लाख की और पति पर 2 करोड़ की अचल संपत्ति है।

बाह से विधायक पक्षालिका सिंह के पास पति की संपत्ति मिलाकर 3.14 करोड़ की चल और 55 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2012 में उनके और उनके पति के पास 1.32 करोड़ की चल और 6.75 करोड़ की अचल संपत्ति थी। 

फतेहपुर सीकरी के विधायक उदयभान सिंह और उनकी पत्नी के पास 21.8 लाख की चल और 4 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन्होंने वार्षिक रिटर्न 3.63 और 3.66 लाख दर्शाया है। फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी के पास 58 लाख रुपये की चल संपत्ति और 2.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वह पजेरो कार में चलते हैं। 
 
121 प्रत्याशियों की संपत्ति की भी जांच

विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की 9 विधानसभा सीटों पर 121 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इनमें से उन प्रत्याशियों पर पहले नोटिस जारी किए जा रहे हैं जो पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके हैं या दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। इनके शपथ पत्र भी आसानी से उपलब्ध हैं। आयकर रिटर्न के मुकाबले इन शपथ पत्रों में प्रत्याशी अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा देते रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed