{"_id":"c78cbca1323ddf06b9d3a28b4062c47a","slug":"including-five-women-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत पांच की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं।
कार दुर्घटनाग्रस्त, एक मरा
सुंदरनगर दिल्ली निवासी धर्मेंद्र सिंह, जागन सिंह, धर्मवीर और जितेंद्र कुमार शुक्रवार को जलेसर में रिश्तेदारी में आए थे। वहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद आगरा में अपने बहनोई नर्सिंगपाल निवासी सदर बाजार के यहां रुक गए। शनिवार सुबह पांच बजे सभी कार से दिल्ली लौट रहे थे। अलीगढ़-आगरा रोड पर पोइया गांव के पास कार में किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। चीखपुकार पर ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जागन सिंह (55) की मौत हो गई। अन्य को दिल्ली रेफर किया गया है।
ट्रक ने बालिका को रौंदा
मलपुरा के गांव बाद निवासी डोरीलाल की चार वर्षीय पुत्री अनुष्का सुबह सड़क पार कर रही थी। तभी सैंया की ओर से तेज गति ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बाद में लोगों ने समझौता करा दिया।
यहां भी हुए हादसे
एत्मादपुर में तहसील चौराहे पर मोहल्ला कोठी निवासी कमलेश (45) पत्नी गुलाब सिंह शिकोहाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसने दम तोड़ दिया। वहीं बाह के जरार और फरैरा के बीच शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार मोहनलाल और उनकी पत्नी पूजा घायल हो गई। दोनों को सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अछनेरा में बाइक सवार दो युवकों की मौत
अछनेरा के गांव कुकथला में शनिवार शाम को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। सिकंदरा के गांव अटूस निवासी रवि (26) पुत्र बालकिशन, गांव के बंटी पुत्र जगदीश और सुनील, पांच साल के बालक रोहित के साथ रायभा में दावत खाने गए थे। शाम तकरीबन छह बजे गांव लौट रहे थे। रायभा-रुनकता रोड पर कुकथला के पास ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। रवि और बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल सुनील और रोहित को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।