फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the meeting of the district committee of SFI, there was a brainstorming on many points-

एसएफआई की जिला कमेटी की बैठक में कई बिंदुओं पर हुआ मंथन-

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of the district committee of SFI, there was a brainstorming on many points-
कासगंज। स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी की बैठक लेनिन सेंटर अशोक नगर पर आयोजित की गई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया। सदस्यता अभियान और इकाई गठन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मयंक ने कहा कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
छात्र छात्राओं को संगठन के बारे में जानकारी दी जाएगी। संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य छात्र छात्राओं के हित एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि जनपद में तहसील एवं विकास खंडों पर भी इकाई का गठन किया जाएगा। जिसको लेकर पदाधिकारियों के बीच चर्चा की गई। वहीं छात्रवृत्ति, स्कूल कॉलेजों में नियमित कक्षाओं के न लगने सहित अन्य बिंदुओं पर भी बैठक में मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र छात्राओं हित के लिए हर संभव संघर्ष करने को संगठन तैयार है। जिला सचिव अजय कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता शुरू किया जाएगा। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को आपस में ताल मेल कर सफल बनाएं। बैठक के दौरान भावना, भानू, गगन कुमार, भूपेंद्र, गगन मधुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed