फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the investigation, the young man turned out to be dengue infected

Agra News: जांच में युवक निकला डेंगू संक्रमित

Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
In the investigation, the young man turned out to be dengue infected
कासगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। एक युवक डेंगू संक्रमित निकल आया। जिससे डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को भी जिला अस्पताल पर भी मरीजों की कतार लगी रही। जिला अस्पताल पर पहुंचे बुखार पीड़ित मरीज विकास वर्मा निवासी नगला खंजी में डेंगू के लक्षण मिलने पर रक्त की जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हो गई। जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी बंद होने तक 1087 मरीज पहुंचे। जिससे पर्चा काउंटर पर काफी भीड़ रही। मरीजों को पर्चा काउंटर पर काफी समय लग गया। संक्रामक रोग काउंटर पर सबसे अधिक भीड़ रही। 240 मरीज बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पर पहुंचे। इनमें से काफी मरीजों की लक्षण के आधार पर मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू की जांच कराई गई। डायरिया के 55 एवं सांस के 80 मरीज आए। इसके अलावा आई फ्लू के भी 100 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन



मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे सावधानी की आवश्यकता है। अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है। डाॅ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed