फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the dispute of molestation, two sides used sticks and sticks

Agra News: छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्ष में चले लाठी- डंडे

Thu, 13 Apr 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
In the dispute of molestation, two sides used sticks and sticks
भोगांव।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में बृहस्पतिवार की सुबह छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडा चले। मारपीट में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मेडिकल कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह घर में था। तभी मोहल्ले का रहने वाला नामजद घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। परिवार वालों ने विरोध किया तो आरोपी व उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए तीन पुत्र व पुत्री को भी पीटा। दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई। आरोप लगाया कि मोहल्ले का नामजद अपने भाई के साथ घर में घुस आया। आते ही इन लोगों ने पत्नी के ऊपर गलत नीयत से पानी डाल दिया। मना करने पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें वह और उनकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायल सात लोगों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed