फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the dispute of Chakrod, sticks were used between two parties.

Agra News: चकरोड के विवाद में दो पक्षाें में चले लाठी डंडे

Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the dispute of Chakrod, sticks were used between two parties.
घिरोर। गांव नगला दानी में बुधवार की सुबह चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। कुुल्हाड़ी लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी चौब सिंह का गांव निवासी दलवीर सिंह से चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी चली। चौब सिंह ने दलवीर, धर्मेंद्र, रामप्रवेश और धर्मवीर पर आरोप लगाए। बताया कि चकरोड उसके खेत से निकालने को लेकर नामजद लोगों ने पिटाई की। दूसरे पक्ष दलवीर ने बताया कि उसके खेत में सुबह चकरोड पर रहा था। तभी चौब सिंह, आशीष, अमन और अंकित वहां आकर गाली गलौज करने लगे। उसे लाठी डंडा से पीटा और सिर में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। आरोपी चकरोड अपने खेत में डलवाने की बात कह रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed