फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In search of a fake call center police misbehaved with a domineering woman at Saraf house in Agra

सराफ के घर पुलिस की दबंगई: घर में अकेली महिला से की अभद्रता, कमरों के दरवाजे तोड़े, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 12 Jan 2023 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

आगरा में फर्जी कॉल सेंटर की शिकायत पर साइबर टीम सराफ के घर घुस गई। यहां उसने कमरों के दरवाजे तोड़ दिए। घर में अकेली महिला से अभद्रता भी की। बाद में थाना पुलिस ने माफी मांगी और कहा कि लोकेशन लगत होने की वजह से ऐसा हुआ है।  

विज्ञापन
In search of a fake call center police misbehaved with a domineering woman at Saraf house in Agra
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में एक सराफ के घर बुधवार को पांच पुलिसकर्मियों ने दबंगई दिखाई। गृहस्वामिनी को धक्का देते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। सिलिंडर से दरवाजा तोड़ा और सभी कमरों में कुछ तलाशते रहे। शोर मचाने पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया। तब तक शोर सुनकर लोगों को जुटता देख सभी निकल गए। थोड़ी देर बाद सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने बताया कि साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर गलत स्थान पर दबिश दे थी।

विज्ञापन


घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी में दोपहर लगभग 12 बजे की है। यहां संजय गुप्ता की साक्षी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते भी हैं। बुधवार की दोपहर घर पर उनकी पत्नी उमा गुप्ता अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यक्रम में गए थे। 
विज्ञापन


व्यापारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा कि पांच-छह युवक सीढ़ियां चढ़कर ऊपर गए हैं। उन्होंने दुकान के दो कर्मचारियों को ऊपर भेजा तो बाहर से आए युवक सिलिंडर से गेट तोड़ रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो युवकों ने धमका दिया। घर के अंदर पहुंचकर कमरों में तलाशी ली। उमा गुप्ता ने रोका तो बोले कि लड़कियां कहां हैं। इस पर उमा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सभी कमरे देखने के बाद युवक एक-एक करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद सराफा व्यापारी को बताया कि साइबर सेल ने दबिश दी थी। इलाके में कोई फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। लोकेशन गलत हो गई थी। असुविधा के लिए उन्हें खेद है। वहीं सराफ का आरोप है कि उनके घर बदमाश लूट करने आए थे। जो लोग आए थे, वे सीसीटीवी में कैद हैं। उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। उनके साथ अभद्रता की गई है। दरवाजा तोड़ दिया। वह पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed