फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Panauta village, two groups clashed over a dispute between women, leading to violence and stone pelting.

Agra News: पनौता गांव में महिलाओं के बीच विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और पथराव

Mon, 22 Dec 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
In Panauta village, two groups clashed over a dispute between women, leading to violence and stone pelting.
इरादतनगर। थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंगांव पनौता में रविवार की सुबह महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच मारपीट हुई। दोनों ओर से जमकर पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष की सात महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना इरादतनगर के गांव पनौता में रविवार की सुबह एक पक्ष की पार्वती और दूसरे पक्ष की गीता आदि में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिलाओं में मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच भी मारपीट और पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। मारपीट और पथराव में एक पक्ष की पार्वती, शिवानी, खुशी व हरी सिंह और दूसरे पक्ष से गीता देवी, सलोनी, चंदन सिंह, राखी, सोनम घायल हो गई सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए आगरा भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 17 दिसंबर को भी बच्चों में हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था। प्रभारी निरीक्षक इरादतनगर ने बताया कि गांव में झगड़ा और पथराव की घटना को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। हालांकि गांव में शांति हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed