फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In meeting with the Dalai Lama received the stolen statue of Buddha

दलाई लामा से भेंट में मिली बुद्ध की मूर्ति चोरी

Sun, 15 Feb 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 15 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया स्थित मिलिंद बौद्ध विहार के ताले तोड़कर चोरों ने भगवान बुद्ध की मूर्ति चोरी कर ली। यह मूर्ति तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा ने भेंट की थी। चोर दानपात्र और लाउडस्पीकर समेत अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी पर सैकड़ों बौद्ध अनुयायी पहुंच गए। हाथरस रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द ही मूर्ति बरामदगी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित टेढ़ी बगिया में मिलिंद बौद्ध विहार में सन 1984 में होतीलाल निम ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की दो फीट ऊंची और 21 किलो वजनी मूर्ति की स्थापना कराई थी। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार निम ने बताया कि यह मूर्ति होतीलाल को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने भेंट की थी। विहार की देखरेख करने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे बौद्ध विहार के कपाट बंद किए गए थे। शनिवार सुबह लगभग छह बजे अनुयायी पूजा वंदना करने पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। मूर्ति गायब थी। जानकारी पर लोगों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने हाथरस रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कई वाहन चालकों के साथ अभद्रता भी की। हंगामा बढ़ने पर एत्माद्दौला थाने की पुलिस पहुंची। एसओ ने लोगों को किसी तरह समझाया। आधा घंटे बाद जाम खुल सका। इस संबंध में विमल कुमार ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


24 घंटे का अल्टीमेटम
भगवान बुद्ध की मूर्ति चोरी होने से अनुयायियों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि विहार से तीन सौ मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट है। डा. अंबेडकर मेला कमेटी के अध्यक्ष श्यामप्रकाश बोधि, दिनेशचंद्र जाटव, बलवीर सिंह, चंद्रभान मौर्या, रघुवीर सिंह, रोशनलाल भाष्कर, पार्षद कर्मवीर सिंह, कंचन सिंह, सूरज सिंह, जयरत्न बोधि, शीला बोधि, अनार देवी, अंगूरी देवी, रामवती, लक्ष्मीनरायन, नाहर सिंह, विजय कुमार आदि ने पुलिस प्रशासन को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि मूर्ति की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। युवा उत्थान सेवा समिति के संयोजक डा. यशपाल सिंह, हरिकेश निगम, यसकांत संगम आदि ने भी रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed