{"_id":"68e9530f47dd62d8860cbff4","slug":"in-mainpuri-sp-mlas-mother-did-not-get-treatment-in-the-hospital-for-half-an-hour-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-147010-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैनपुरी में सपा विधायक की मां को अस्पताल में आधे घंटे नहीं मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैनपुरी में सपा विधायक की मां को अस्पताल में आधे घंटे नहीं मिला उपचार
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया की मां को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में आधे घंटे तक उपचार नहीं मिल सका। विधायक ने मामले की जानकारी उच्चधिकारियों को दी इसके बाद उनकी मां का इलाज शुरू हुआ।
विधायक ब्रजेश कठेरिया की मां की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। वे उस समय जागीर क्षेत्र में एक रामलीला कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। घर से जानकारी मिली तो वे कार्यक्रम को छोड़कर शहर के आवास विकास स्थित अपने आवास पहुंचे और अपनी बुजुर्ग मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक का कहना है कि यहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जिस बेड पर उनकी मां को लिटाया गया उस पर चादर भी नहीं थी। करीब आधा घंटे तक उनकी मां को उपचार नहीं मिल सका। जब उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो करीब आधा घंटे बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और उनकी मां का इलाज किया।
-- -
विधायक का फोन आते ही मैं अस्पताल पहुंचा और उनकी मां को उपचार दिलाया। उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। रात करीब 11:30 बजे विधायक की मां को राहत मिली और रात में ही उनकी छुट्टी कर दी गई। - डॉ. संजय कुमार गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल