फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in laws throw daughter-in-law out of house along with her two month old daughter In Agra

बाहरवाली से इश्क: 'दुधमुंही बच्ची के साथ छोड़ गया पति, ससुर करता गलत हरकतें', व्यथा बताते हुए फफक पड़ी पीड़िता

Wed, 17 Apr 2024 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 04:20 PM IST
सार

पति को बाहरवाली से हुआ इश्क तो दुधमुंही बच्ची के साथ घरवाली को छोड़ गया। घर में ससुर गंदी हरकतें करने लगा। पुलिस को व्यथा बताते हुए पीड़िता फफक पड़ी। 

विज्ञापन
in laws throw daughter-in-law out of house along with her two month old daughter In Agra
woman demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को विवाहिता को दो महीने की बेटी के साथ ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। घर में प्रवेश के लिए बहू ससुराल के गेट पर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, सास ने गेट नहीं खोला। इस कारण पुलिस को भी लौटना पड़ा। मामले में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को पुलिस ने 12 घंटे बाद रिश्तेदार के घर में ठहराया है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा का है। 

विज्ञापन


विवाहिता शिकोहाबाद की रहने वाली है। तीन वर्ष पहले शाहगंज के युवक से शादी हुई थी। उसकी दो महीने की बेटी है। पीड़िता का कहना है कि पति राशन डीलर हैं। शादी के बाद से ही ससुराली परेशान कर रहे हैं। पति के एक युवती से संबंध हैं। वह उसे घर में लाना चाहता है। ससुर अश्लील हरकत करता है। विरोध पर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। वह अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी। इसका सीसीटीवी फुटेज ससुर ने वायरल कर दिया।

विज्ञापन

गेट खोलने को तैयार नहीं हुई सास

एक महीने पहले पति छोड़कर चला गया। अब वह घर नहीं आ रहा है। इस कारण एक कमरे में रह रही है। सास-ससुर मदद नहीं करते हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे वह घर से सामान लेने निकली थीं। वापस आई तो देखा कि सास बेटी को गेट के बाहर लेकर खड़ी है। उसके पहुंचने पर बेटी को नाले के पास लिटा दिया। इसके बाद घर का गेट अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने घर में अंदर लेने के लिए गुहार लगाई। मगर, सास गेट खोलने को तैयार नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

112 पर कॉल करने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी गेट खुलवाने का प्रयास किया। मगर, ससुराल पक्ष की महिलाएं छत पर चढ़ गईं। पुलिस का वीडियो बनाने लगी। इस पर पुलिस लौट आई। 12 घंटे बाद तक बहू ने धरना दिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला को रिश्तेदार के घर में पहुंचाया गया है। वहीं ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed