{"_id":"695be3a6cec596108e0ed3bc","slug":"in-laws-accused-of-beating-fir-lodged-agra-news-c-325-1-fsk1001-103475-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुरालियों पर पीटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुरालियों पर पीटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव चुरियारी में सोमवार को बेटी को ससुराल छोड़ने आए मायका पक्ष के लोगों ने सास-ससुर की पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित के बेटे जगमोहन उर्फ लोकेश ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने लोकेश की पत्नी हेमलता, मुकेश और बलवीर सहित 6 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
लोकेश ने बताया कि 28 अप्रैल 2018 को अछनेरा के तुरकिया निवासी हेमलता पुत्री सुंदर से उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पत्नी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने लगी। इस पर उन्हें मायके भेज दिया गया। आरोप लगाया कि सोमवार को सभी लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलाैज करने लगे। माता राजेश्वरी और पिता राकेश को पीटा जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।