{"_id":"60c8ec798ebc3e330b02649a","slug":"in-film-style-car-riders-picked-up-youth-from-tundla-on-the-strength-of-weapons-tundla-news-agr49594302","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में कार सवारों ने टूंडला से असलाहों के बल पर उठाया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी अंदाज में कार सवारों ने टूंडला से असलाहों के बल पर उठाया युवक
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर किराए पर रह रहे एक युवक को फिल्मी अंदाज में कार सवार लोग असलाह के बल पर उठा ले गए। इस बीच पत्नी सहायता के लिए चिल्लाई लेकिन तब तक कार सवार सोते युवक को कार में डाल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना मंगलवार अल सुबह चार बजे करीब की है। एटा रोड निवासी ओमप्रकाश के मकान में करीब डेढ़ माह से पत्नी दीक्षा सिंह के साथ रह रहे सचिन सिंह के घर पर कार सवारों ने धावा बोल दिया। आते ही कार सवारों ने असलाह दिखाते हुए सचिन सिंह को उसके एक साथी के बारे में पूछते हुए उठा लिया। इस बीच सचिन कपड़े पहन लेने की गुहार करता रहा लेकिन कार सवारों ने उसकी एक न सुनी तथा कार में डालकर ले गए।
पत्नी दीक्षा ने बताया कि कार सवार बदमाशों ने इस बीच उसका गला पकड़ रखा था। जैसे ही बदमाश गए उसने सहायता के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए तथा सूचना पाकर थाना प्रभारी केडी शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने उठाए गए युवक के बारे में पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कार सवारों द्वारा उठाया गया युवक शातिर बदमाश है। उसके बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
किसकी गिरफ्त में है उठाया गया युवक, पुलिस या बदमाश
टूंडला। ट्रक ड्राइवर बनकर टूंडला में रह रहे युवक को पुलिस की एसओजी टीम ने उठाया है अथवा बदमाशों के किसी गुट ने, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। युवक की पत्नी दीक्षा की मानें तो कार सवार बदमाशों पर अच्छे हथियार थे। इससे कयास लगाया जा रहा है कि कार सवार एसओजी टीम के रहे होंगे। वहीं वह उन्हें बदमाश बताते हुए कह रही है कि सचिन के साथी विक्की के बारे में भी वे पूछ रहे थे जो आगरा के खंदौली क्षेत्र के शेर खां में रहता है।
एक लाख का इनामी रहा है उठाया गया युवक
टूंडला। पुलिस पूछताछ के दौरान सचिन की पत्नी दीक्षा ने बताया कि वे मूलरूप से बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के सराय घासी के रहने वाले हैं। उसके पति सचिन ने राजस्थान के जनपद पाली के फालना में वहां के प्रसिद्ध सर्राफ कायम सिंह की हत्या की थी। इसके साथ ही नोएडा फेज-3 में एक मामले में वह एक लाख रुपये का इनामी रहा है। उसके बाद वह जेल काटकर पैरोल पर चल रहा था।
एटा रोड से उठाया गया युवक अपराधी किस्म का बताया गया है। पत्नी द्वारा बताए क्षेत्रों में उसका पता लगाया जा रहा है। उसे बदमाशों ने या पुलिस ने उठाया है, इसकी जांच की जा रही है। पत्नी की तहरीर का इंतजार है।
अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ, टूंडला
फोटो-