फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In an attempt to save the car, the truck overturned uncontrollably, caught fire,

कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, लगी आग,

Tue, 25 Jan 2022 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
In an attempt to save the car, the truck overturned uncontrollably, caught fire,
टूंडला-फिरोजाबाद हाइवे पर हादसे के बाद जलता ट्रक - फोटो : TUNDLA
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक व क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

घटना सोमवार मध्यरात्रि की है। राजस्थान बोरुंदा नागौर से एक ट्रक उड़ीसा के लिए चूना लेकर जा रहा था। ट्रक को चालक मुस्ताक खान निवासी गांव निवाली थाना रामगढ़, अलवर, राजस्थान चला रहा था। इसी गांव का युवक वारिस ट्रक पर क्लीनर था। ट्रक जैसे ही टूंडला टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लेने से ट्रक चालक हड़बड़ा गया तथा उसने भी ब्रेक ले लिए। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया तथा पलट गया।
विज्ञापन

इस बीच जान बचाने के लिए चालक और क्लीनर ने चलते ट्रक से छलांग लगा दी। ट्रक हाईवे किनारे पलट गया तथा डीजल टैंक के फटने के साथ ही उसमें आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। तब तक ट्रक पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed