फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra The police were sitting and stole in front

'पुलिस' बूथ में बैठी रही और सामने 10 लाख की हो गई चोरी

Mon, 03 Sep 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 03 Sep 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
in agra The police were sitting and stole in front
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाग मुजफ्फर खां में पुलिस बूथ से 100 मीटर की दूरी पर फोटो स्टूडियो संचालक के घर में चोरों ने दस लाख की चोरी की। परिवार बाहर गया था। शनिवार सुबह आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।
विज्ञापन


बाग मुजफ्फर खां निवासी दिनेश कुमार सेठ का घर में ही फोटो स्टूडियो है। भूतल पर दुकान है। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। वह शुक्रवार तड़के 4:30 बजे पत्नी और बेटे के साथ फरीदाबाद बेटी से मिलने गए थे। घर में ताला लगा था। शनिवार सुबह 10:30 बजे घर आए। 
विज्ञापन


घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर लोहे का जाल तोड़कर घर में घुसे थे। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद 20 तोला सोने के जेवरात, ढाई लाख रुपये, चार कैमरे और हजारों की रेजगारी चोरी कर ली। सूचना पर आई पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर दूसरी मंजिल पर चढ़कर आए थे। आशंका है कि घर के पिछले हिस्से से चोर आए होंगे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। हालांकि कुछ सुराग नहीं लग सका है। 
 

जिस जगह दिनेश का घर है, वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस बूथ भी है। यहां पर भीड़भाड़ रहती है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इस इलाके में चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शहर में लगातार हो रही हैं चोरियां

शहर में एक के बाद एक चोरी की वारदात हो रही हैं। सदर, सिकंदरा, ताजगंज, एत्माद्दौला, न्यू आगरा, हरीपर्वत में ज्यादा हो रही हैं। चोर पुलिस गश्त न होने का फायदा उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed