{"_id":"5ba3e8d2867a557ffa246497","slug":"in-a-few-minutes-theft-of-millions-in-balajipuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ मिनटों में ही बालाजीपुरम में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ मिनटों में ही बालाजीपुरम में लाखों की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बालाजीपुरम में गुरुवार दोपहर को चोरों ने 30 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक और किरायेदार के घर से लाखों के जेवरात और सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
101, बालाजी पुरम (थाना जगदीशपुरा) निवासी अनूप कुलश्रेष्ठ एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी अनुराधा एक स्कूल में शिक्षिका हैं। मकान के पिछले हिस्से में जगन्नाथ शर्मा और उनकी पत्नी रुचि किराये पर रहते हैं। गुरुवार को रुचि घर में अकेली थीं। वह दोपहर डेढ़ बजे डाक्टर से दवा लेने गईं थीं।
विज्ञापन
दो बजे अनुराधा स्कूल से आईं तो घर के गेट के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने शोर मचाया। इस पर कालोनी के लोग जुट गए। चोरों ने अनूप के कमरों में रखी अलमारी तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी किए। वहीं जगन्नाथ के कमरों में से 2.20 लाख रुपये, कैमरा, एक लैपटॉप और जेवरात चोरी कर लिए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अनूप के पड़ोस के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, कैमरे के फुटेज में चोर नहीं नजर आया।
विज्ञापन