फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In a dispute over 125 yards of land, the younger brother killed his elder brother, a history-sheeter.

Agra News: सवा सौ गज जमीन के विवाद में छोटे ने की हिस्ट्रीशीटर बड़े भाई की हत्या

Tue, 24 Feb 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over 125 yards of land, the younger brother killed his elder brother, a history-sheeter.
भूरा के हत्या की जांच करती पुलिस।
आगरा। थाना ट्रांस यमुना के बजरंग नगर में सोमवार रात सवा साै वर्गगज पैतृक जमीन के विवाद में छोटे भाई ने हिस्ट्रीशीटर बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों ने घर में चिकन-शराब पार्टी की, उसी में कहासुनी होने पर छोटे ने लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ 10-15 वार कर बड़े को मार डाला। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें हत्या के दो मामले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बजरंग नगर, सुशील नगर निवासी मोहर सिंह के 7 बेटे थे। इनमें भूरा उर्फ हुब्बलाल और सत्तो राजमिस्त्री थे। परिजन ने बताया कि घर के पास ही पिता की सवा सौ वर्गगज जमीन पड़ी है। इस जमीन पर कब्जे के लिए भूरा, सत्तो और शिशुपाल में विवाद है। सोमवार रात सत्तो बाजार से शराब, चिकन और रोटियां लेकर आया था। भूरा को साथ बैठाकर शराब पीने लगा। दोनों ने साथ ही खाना भी खाया।
विज्ञापन

इसके बाद सत्तो बहाने से भूरा को भूखंड के पास ले गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। सत्तो अपने साथ सब्बल छिपाकर लाया था। उसने भूरा पर प्रहार करना शुरू कर दिया। वह संभल भी नहीं पाया। सत्तो ने भूरा पर कई प्रहार किए। वह जान बचाने के लिए भागने लगा। खून से लथपथ भूरा ने मोहल्ले के राकेश का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। मगर तब तक सत्तो फिर आ गया। वह सब्बल से सिर पर तब तक मारता रहा जब तक जान नहीं निकल गई। सूचना पर एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय, थाना ट्रांस यमुना समेत सर्किल का फोर्स पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंत्र क्रिया के लिए कब्रिस्तान से काटा लाया था सिर
आगरा। भूरा को तंत्र मंत्र में बहुत विश्वास था। वह पड़ोसियों को तंत्र-मंत्र के नाम पर ही डराता था। उन्हें बर्बाद करने की धमकी देता था। आठ साल पहले किसी बाबा के कहने पर फाउंड्री नगर में कब्रिस्तान में दफनाई गई किशोरी का सिर काट लाया था। मामले में उसे जेल भी भेजा गया था।
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि भूरा के खिलाफ पहले से 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2002 में युवक की अपहरण के बाद हत्या में जेल भेजा गया था। मगर कुछ दिन बाद ही बाहर आ गया। उसने वर्ष 2003 में एक और हत्या को अंजाम दिया। जेल से बाहर आने के बाद चोरी, मारपीट की। अगस्त 2025 में तमंचा मिलने पर उसे जेल भेजा गया था। कुछ दिन बाद जमानत पर बाहर आया था। उधर, आरोपी सत्तो पर पहले से दो प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें एक वर्ष 2016 में दर्ज हुई थी। उस पर छेड़छाड़ और बलवा का आरोप था। वहीं दूसरा मामला वर्ष 2024 का है। उसने मारपीट की थी।

अक्सर होता था झगड़ा
परिजन ने बताया कि मोहर सिंह के सात बेटे और तीन बेटी हैं। वह शादीशुदा है। इनमें सुभाष, महेश, यशपाल, भूरा, धर्मेंद्र, सत्तो और शिशुपाल हैं। सत्तो और भूरा अक्सर साथ होने पर परिवार में झगड़ा करते थे। भूरा की पत्नी कृष्णा शादियों में पूड़ी बनाने का काम करती हैं। वह किसी तरह 12 वर्षीय बेटे धीरज और 11 वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा का पालन कर रही थीं। घटना के समय भी वो काम पर गई थीं। सूचना पर वो घर आईं। इससे कोहराम मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए।


आरोपी की हो रही तलाश
छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। मृतक भूरा थाना ट्रांस यमुना का हिस्ट्रीशीटर भी था। आरोपी भाई सत्तो की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। जांच की जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed