{"_id":"63738f70aaf4445e186203cf","slug":"improving-the-educational-environment-in-schools-kasganj-news-agr5535393173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाया जाए- जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाया जाए- जिलाधिकारी
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खंड सोरोंजी के ग्राम होडलपुर में बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। विद्यालय निरीक्षण के दौरान वह क्लास रूम में पहुंची और एक शिक्षिका की तरह बच्चों से गिनती व पहाड़े सुने।
क्लास रूम में बच्चों से संवाद किया और कैसे याद करें, कैसे सुंदर लेखन हो इस बारे में बताया। जिलाधिकारी को अपने बीच शिक्षिका के रूप में देख बच्चे खुश नजर आए। उन्होंने बच्चों को और मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाया जाए, जिससे बच्चे स्वयं विद्यालय आने के लिये आकर्षित हों।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनकी पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन के संबंध में बातचीत की। अभिलेखों तथा शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति को चैक किया। स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्र में फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। अधिकांश व्यवस्थायें संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय का वातावरण अच्छा रहे और बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए। शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहे। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता अच्छी रहे। विद्यालय परिसर में नियमित साफ सफाई बनाये रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।