फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Importance of human life explained in satsang

Agra News: सत्संग में बताया मानव जीवन का महत्व

Sun, 05 May 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Importance of human life explained in satsang
सत्संग में बताया मानव जीवन का महत्व
विज्ञापन

- कबीर आश्रम में प्रवचन में बोले महंत, मनुष्य जैसे काम भी करो
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कबीर आश्रम पर रविवार को महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। महंत ने कहा कि सच्चा मनुष्य वही है जो मुनष्य के लिए जिये। मनुष्य का जन्म लेकर मनुष्य जैसे काम न करना मानव को गर्त में ले जाने का कार्य करता है। इसलिए मनुष्य हो तो मनुष्य जैसे काम भी करो।
महंत ने कहा कि मानव का बच्चा मानव के रूप में जन्म तो लेता है लेकिन मानव होकर जी नहीं पाता। यहां तक कि मानव मानव रूप में मर भी नहीं पाता। महंत ने उदाहरण देते हुए कहा कि मलियागिर एक पर्वत है। उस पर जो भी वृक्ष उग आता है वह चंदन बन जाता है। लेकिन इसी पर्वत पर उगने वाला बांस कभी चंदन नहीं बन पाता। उन्होंने बताया कि बांस में जगह-जगह अहंकार रूपी गांठ होती है और वह पोला भी होता है इसके कारण वह चंदन नहीं बन सकता।
विज्ञापन

महंत ने उदाहरण देते हुए कहा कि इसी प्रकार से जो व्यक्ति सत्संग में बैठा है लेकिन उसके हृदय में छल, कपट रूपी गांठें हैं वो कभी सत्संग का भाव अपने जीवन में पैदा नहीं कर सकता। महंत ने कहा कि सत्य और धर्म में ढाई अक्षर आते हैं जबकि असत्य और अधर्म में साढ़े तीन अक्षर आते हैं। तीन में बहुत माना जाता है लेकिन सत्य और धर्म में ढ़ाई अक्षर ही है लेकिन इसके बिना काम नहीं चल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed