Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Impersonation in UP Board Exam: Youth Caught Writing Hindi Paper for Cousin

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: पहले दिन बरहन में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, चचेरे भाई के स्थान पर देने आया था पेपर

Thu, 19 Feb 2026 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 10:24 AM IST
सार

बरहन के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल हिंदी परीक्षा के पहले दिन एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, जो अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने आया था।
 

विज्ञापन
Impersonation in UP Board Exam: Youth Caught Writing Hindi Paper for Cousin
यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद

विस्तार

 यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के पहले दिन ही बरहन स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ लिया गया। वह अपने चचेरे भाई के स्थान पर हिंदी का पेपर देने आया था। मगर उड़न दस्ते ने प्रवेश पर लगे फोटो से पहचान नहीं होने पर पूछताछ की। वो सवालों के जवाब नहीं दे सका। बाद में सच उगल दिया। इस पर मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बुधवार को शुरु हुई सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी। बरहन के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट पर तलाशी के बाद सभी परीक्षार्थियों को कक्षाओं में भेज दिया गया था। कक्ष नंबर 20 में पेपर और कापी देने के बाद परीक्षा शुरु हो गई। तभी उड़न दस्ता पहुंच गया। कक्ष में बैठे सभी छात्रा के दस्तावेज चेक किए जाने लगे। एक छात्र के प्रवेश पत्र पर लगा फोटो अलग था। इस पर टीम को शक हो गया। इस पर उससे पूछताछ की। उसने पिता का नाम बता दिया। इस पर उससे मां का नाम पूछा। मगर वो गलत बताने लगा। इससे शक बढ़ गया। टीम ने उसे बाहर कर दिया। बाद में सख्ती से पूछने पर सब कुछ बता दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया है। उसने पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। वर्तमान में बीए कर रहा है। उसके चाचा हादसे में घायल हो गए थे। इस कारण भाई पढ़ाई नहीं कर सका। उसने मदद मांगी थी। इसलिए परीक्षा देने आ गया था। कालेज की अध्यापिका मंजू सिंह और बेसिक शिक्षा परिषद के विनोद कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त करने के बाद प्रधानाचार्य ने देर शाम आरोपी के खिलाफ थाना बरहन में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि परीक्षा अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed