फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   imotional news

विडंबना- लाश करती रही अपनों के कांधों का इंतजार, तड़पता रहा बेबस लाड़ला

Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
imotional news
कासगंज। कोरोना संक्रमण ने मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों को भी अपने खौफ की जद में ले लिया है। नतीजा यहां मौत के बाद शवों को अपनों के कांधे नसीब नहीं हो पा रहे। कोरोना अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद जब घंटों कंधा देने कोई नहीं पहुंचा तो निजी एंबूलेंस से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी मिथलेश (55) पत्नी वीरेंद्र मिश्रा को 19 अप्रैल को बुखार आया। निजी अस्पताल में दिखाया लेकिन बेहतर उपचार नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर मामो स्थित कोरोना अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑक्सीजन लेवल काफी कम होने से उन्होंने दम तोड़ दिया। साथ में पति वीरेंद्र मिश्रा, बेटा एवं एक बेटी थे। महिला की मौत होते ही पति और उनके बेटा-बेटी रोने लगे। दर्द उस समय और बढ़ गया जब महिला के अंतिम संस्कार के लिए बेटे द्वारा फोन करने के बावजूद रिश्तेदार और चिर परिचित नहीं पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक शव को अपनों के कांधों का इंतजार रहा। पति वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को निजी एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए सोरों ले जाया गया।
विज्ञापन

बेटी की हालत बिगड़ी
जैसे ही मां की सांसें थमी अस्पताल में मौजूद बेटी भी सुधबुध खो बैठी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- मानवीय संवेदनाएं जरूरी हैं। यदि ऐसा कोई मामला प्रशासन के सामने आता है कि शव के अंतिम संस्कार में समस्या आ रही है तो प्रशासन मानवीय आधार पर पूरी मदद करने को तैयार है।
- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed