फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Immediate information given of fraud, 1.45 crores returned

ठगी की दी तत्काल सूचना, वापस हो गए 1.45 करोड़

Mon, 23 Aug 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Immediate information given of fraud, 1.45 crores returned
आगरा। आपका लोन पास हो गया है। खाते में रकम ट्रांसफर की जा रही है। खाते की जानकारी और ओटीपी बता दो। खंदारी की एक रेस्टोरेंट संचालक पूजा गुप्ता से इसी तरह जानकारी लेकर खाते से 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खाते से ट्रांसफर रकम को होल्ड कराकर उनके खाते में वापस करा दिया।
विज्ञापन

यह कोई पहला मामला नहीं है। साइबर अपराधी किसी को कॉल करके ठग रहे हैं तो किसी का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम ट्रांसफर कर रहे हैं। अगर, आगरा रेंज की बात करें तो 287 लोग इस साल सात महीने में वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं। जिन लोगों ने जल्द पुलिस को सूचना दी, उनके 1.45 करोड़ रुपये पुलिस ने वापस करा दिए।
विज्ञापन

आईजी रेंज नवीन अरोरा के मुताबिक, साइबर अपराधी रोजाना नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ खाते की जानकारी लेकर रकम ट्रांसफर करना होता है। कॉल करके बैंक, बीमा, फाइनेंस और पीएफ कर्मचारी बताते हैं। खाते में रकम भेजने का झांसा देकर जानकारी लेते हैं। इसके बाद खाते से रकम ट्रांसफर कर लेते हैं। एटीएम कार्ड बदलकर और क्लोन कार्ड बनाकर भी खाते साफ कर रहे हैं। ठगी का शिकार ग्रामीण ही नहीं, जानकार लोग भी हो रहे हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि कई बार लोग साइबर सेल तक आने में देरी कर देते हैं। इसका फायदा साइबर अपराधियों को मिलता है। साइबर अपराधी एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इसके लिए ई वॉलेट का प्रयोग किया जाता है। अगर, धोखाधड़ी की जानकारी 10 से 25 मिनट में ही साइबर सेल और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिल जाती है तो रकम को काफी हद तक वापस कराया जा सकता है। ई वॉलेट और खाते में आगे लेन-देन को रोककर रकम को निकलने से बचाया जा सकता है। यही वजह है कि सात महीने में लोगों के 1.45 करोड़ रुपये वापस कराए गए हैं।

रात 12 से पहले और बाद में निकालते हैं दो बार में रकम
पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी रात में 12 बजे से पहले और बाद में दो बार में रकम निकालते हैं। अगर, किसी खाते से रकम निकालने की लिमिट एक दिन की 20 से 25 हजार होती है तो वह रात में 11:55 पर एक बार रकम निकालेंगे, जबकि दूसरी बार में 12:01 बजे रकम निकालेंगे। इससे दो दिन के ट्रांजेक्शन के बराबर तकरीबन 40 से 50 हजार रुपये खाते से निकाल लेंगे। इसके अलावा शनिवार और रविवार को रकम ज्यादा निकाली जाती है। बैंकों की रविवार को छुट्टी होती है। इस कारण कई बार लोग खाते से रकम निकलने पर बैंक जाकर खाता ब्लॉक नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed