फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ima Stand With Shri Paras Hospital Doctor

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: चिकित्सक के पक्ष में खड़ा हुआ आईएमए, कहा- ऑक्सीजन की थी भारी कमी

Thu, 10 Jun 2021 02:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Jun 2021 02:10 PM IST
सार

अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि पूरी कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की गई है। शासन-प्रशासन ने अपने दबाव को कम करने के लिए बिना जांच किए जल्दबाजी में अस्पताल सील और लाइसेंस निलंबित किया है। डीएम को ज्ञापन देकर विरोध जताएंगे।

विज्ञापन
Ima Stand With Shri Paras Hospital Doctor
श्री पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमए की जनरल बॉडी की बैठक में चिकित्सकों ने कहा कि ऑक्सीजन की भारी कमी थी। सिलिंडर के लिए रातभर चक्कर लगाते रहे। प्रशासन अपना दबाव कम करने के लिए डॉक्टरों को बलि का बकरा बना रहा है। बैठक में श्रीपारस हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई को गलत बताते हुए डॉ. अरिन्जय जैन के पक्ष में खड़े होने का निर्णय हुआ। आईएमए कार्रवाई के विरोध में डीएम को ज्ञापन भी देंगे।   

विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि पूरी कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की गई है। शासन-प्रशासन ने अपने दबाव को कम करने के लिए बिना जांच किए जल्दबाजी में अस्पताल सील और लाइसेंस निलंबित किया है। डीएम को ज्ञापन देकर विरोध जताएंगे। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि प्रशासन अपने को बचाने के लिए डॉक्टरों को बलि का बकरा बना रहा है। डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि 25, 26 और 27 अप्रैल को ऑक्सीजन की भारी कमी थी। रातभर चक्कर काटने पड़े। डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. राजेश गुप्ता ने भी ऑक्सीजन की कमी की बात कही। बैठक में सचिव डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अनंग उपाध्याय, डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. वीरेंद्र खंडेलवाल, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. संजय धवन, डॉ. वनज माथुर, डॉ. अरुण जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कुछ डॉक्टरों ने खड़े किए सवाल
श्रीपारस हॉस्पिटल प्रकरण में आईएमए के कुछ चिकित्सकों ने सवाल भी खड़े किए हैं। चिकित्सकों ने कहा कि पूरे प्रकरण में एक बार भी डॉ. अरिन्जय जैन ने आईएमए से संपर्क नहीं किया है और बैठक में भी शामिल नहीं हुए। एक चिकित्सक ने तो यहां तक कहा कि उनके साथ कुछ घटना होने पर आईएमए से मदद मांगी थी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री पारस अस्पताल: आखिरकार दो तीमारदारों ने तोड़ी चुप्पी, बयां किया 26 अप्रैल का दर्द, कहा- अस्पताल में नहीं थी ऑक्सीजन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed