श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच पूरी पर नहीं बनी रिपोर्ट
91 मरीजों और परिजनों से बात कर समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने रिपोर्ट बनाई। इसमें मरीजों ने ऑक्सीजन सिलिंडर खुद लाने और 25 अप्रैल की रात से ऑक्सीजन किल्लत की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की आईएमए की जांच पूरी हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन इसकी अंतिम रिपोर्ट अभी तक नहीं बनी है। हालत यह है कि रिपोर्ट लिखना ही नहीं शुरू हुआ है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने की आस का इंतजार और बढ़ता जा रहा है। दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच करने के लिए आईएमए ने 10 जून को पांच सदस्यों को जिम्मेदारी दी थी। कमेटी दमघोंटू की हकीकत तो पता नहीं कर पाई। डॉ. अरिन्जय जैन से मिली 91 मरीजों की सूची मिलने पर उनसे बात में ऑक्सीजन की कमी जरूर सामने आई। जांच में 26 अप्रैल को 10 मरीजों की मौत की बात सामने आई। 91 मरीजों और परिजनों से बात कर समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने रिपोर्ट बनाई। इसमें मरीजों ने ऑक्सीजन सिलिंडर खुद लाने और 25 अप्रैल की रात से ऑक्सीजन किल्लत की जानकारी दी। इन सभी से बात कर आईएमए ने जांच पूरी कर ली। लेकिन इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं बन पाई है।
जांच में मिली जानकारी
- 26 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए, इलाज में लापरवाही बरती।
- ऑक्सीजन सिलिंडर खुद तीमारदार लाए, 25 की रात से ही स्टाफ ने ऑक्सीजन की कमी बताई।
- 26 अप्रैल की सुबह अस्पताल में अफरातफरी मची रही, शाम से एक-एक करके कई शव निकाले गए।
- 26 अप्रैल को 10 मरीजों की मौत हुई, मृत्यु प्रमाणपत्र भी इसी अस्पताल के नाम से बने।
10 दिन में रिपोर्ट हो जाएगी तैयार
समिति संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने बताया कि मरीजों के बयान और अन्य साक्ष्य जांच समिति के सदस्यों से तीन दिन पहले मिले हैं। मौजूदा साक्ष्य, बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। करीब सात से 10 नि में रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
रिपोर्ट जल्द बनाने को कहा
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि समिति के संयोजक से बात की है। सभी पहलुओं को शामिल करते हुए रिपोर्ट जल्द बनाने के लिए कहा है। फिर इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
कासगंज में बदमाशों का दुस्साहस: गश्त कर रहे सिपाही की इंसास राइफल लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात