फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Looted Kasganj Police Constable Insas Rifle Crime News

कासगंज में बदमाशों का दुस्साहस: गश्त कर रहे सिपाही की इंसास राइफल लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 19 Aug 2021 09:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Aug 2021 09:23 AM IST
सार

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है पांच टीमें गठित की गई हैं।
 

विज्ञापन
Miscreants Looted Kasganj Police Constable Insas Rifle Crime News
मौके पर पहुंचे एसपी कासगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने में विफल रहने पर कोबरा टीम पर हमला बोल दिया। एक सिपाही की इंसास रायफल व 20 कारतूस लूटकर भाग गए। रात में ही एसपी, एएसपी, सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। गुरुवार दोपहर पुलिस उप महानिरीक्षक (अलीगढ़ परिक्षेत्र) दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी ने खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की हैं। 

विज्ञापन


घटना बुधवार रात 3:15 बजे की है। कोतवाली के सिपाही रवि कुमार और अभिषेक प्रताप सिंह रात्रि में कोबरा मोबाइल से रॉयल इनफील्ड शोरूम के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कार होंडा सीआरबी अमेजन के वेअर हाऊस पर आकर रुकी। इसमे से दो लोग हाथ में रॉड लेकर उतरे और वेअर हाऊस का शटर काटने लगे। 
विज्ञापन


आरक्षियों ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने रॉड से हमला कर दिया। आरक्षी अभिषेक ने रायफल की बट से प्रहार करने की कोशिश की, बदमाशों ने आरक्षी की रायफल व 20 कारतूस लूटे और कार में बैठ सोरों की ओर भाग गए। आरक्षियों ने पांच किलोमीटर दूर तक उनका पीछा किया। सूचना पर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि अमेजन वेअर हाउस पर चोरी की कोशिश कर रहे बदमाशों को कोबरा टीम के सिपाहियों ने पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। कार में एक ड्राइवर भी था। पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए बना दी गईं हैं।

हमलावरों को जवाब दिया तो छीन ली रायफल
लूट का शिकार सिपाही अभिषेक कुमार ने बताया कि रात्रि में सोरों रोड पर गश्त के निर्देश मिले थे। जब गश्त कर रहे थे तभी अमेजन के वेअर हाऊस के समीप कार रुकी और बदमाश उतरकर शटर काटने लगे। जैसे ही हम पहुंचे और बदमाशों को ललकारा तो वे हमलावर हो गए। जब रायफल की बट से उन पर प्रहार किया तो रायलफल छीनकर भाग निकले। रात का अंधेरा था। यकायक सब कुछ काफी तेजी से हुआ।

पहुंचते ही सरिया से बोल दिया हमला
सिपाही के साथी रवि ने भी पूरे हौसले का परिचय दिया। जब रवि ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की उन्होंने सरिया से हमला बोल दिया। गनीमत रही कि वे बैठ गए और सिर में सरिया नहीं लग सकी। रवि का कहना है कि शरीर में प्रहार से चोट तो आई है। 

जब तक हम संभल पाते तब तक जो दो बदमाश कार के बाहर थे वे कार में बैठ गए। कार स्टार्ट थी और ड्राइवर तैयार रहा होगा, तभी तेजी के साथ कार लेकर बदमाश भाग गए। गोरहा नहर तक इनका पीछा किया, लेकिन तब तक कार काफी आगे निकल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed