फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA inquiry committee new list of patients received in Agra Paras Hospital case

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आईएमए जांच समिति और डॉ. अरिंजय जैन में सूची-सूची का 'खेल'

Sun, 04 Jul 2021 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 06:08 PM IST
सार

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में आईएमए की जांच समिति 22 दिन में अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
IMA inquiry committee new list of patients received in Agra Paras Hospital case
श्री पारस अस्पताल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में पहले दिन से ही आईएमए की जांच समिति और डॉ. अरिंजय जैन के बीच सूची-सूची का खेल हो रहा है। शनिवार को समिति को 25 और 26 अप्रैल की सूची मिली है, इसमें 25 की सुबह कितने मरीज भर्ती थे, यह जानकारी दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 26 अप्रैल के 91 मरीजों की सूची दी गई जिसमें 15 मरीजों को कोविड और नॉन कोविड में भर्ती दर्शाया गया। ऐसे में डॉ. अरिन्जय से 25 अप्रैल और 26 अप्रैल की अलग-अलग सूची मांगी गई थी। 
विज्ञापन


शनिवार को जो सूची मिली है, यह 25 अप्रैल की आधी रात की है। सुबह अस्पताल में कितने मरीज थे, इसके बारे में और जानकारी मांगी जा रही है। इससे ही 24 घंटे के अंतराल में कितने मरीज बढ़े या घटे, यह स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सदस्यों ने इस्तीफा देने वाले चिकित्सक के स्थान पर एक और सदस्य को शामिल करने की मांग की। बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अनूप दीक्षित मौजूद रहे।

अब तक ये रही स्थिति
11 जून: आईएमए की पांच सदस्यों की समिति गठित की।
13 जून: श्रीपारस हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की सूची मांगी। 
24 जून: डॉ. शरद शर्मा ने जांच समिति से इस्तीफा दिया।
30 जून: आईएमए की जांच समिति की आमने-सामने हुई बैठक।
01 जुलाई: मरीजों की अधूरी दी सूची, सभी के फोन नंबर नहीं थे।
02 जुलाई: अधूरी सूची दी, 15 नाम कोविड-नॉन कोविड में दर्शाए।

उपमुख्यमंत्री के निर्देश से स्थिति होगी स्पष्ट: डॉ. गुप्ता
जांच समिति से इस्तीफा देने वाले डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मामले की जांच दोबारा कराने की बात कही है। इससे स्थिति साफ होगी। क्योंकि यह मरीज-चिकित्सकों के भरोसे की बात है। 

पूर्व अध्यक्ष किए जाएंगे समिति में शामिल: डॉ. उपाध्याय
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि डॉ. शरद गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद उनके स्थान पर आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणि को शामिल किया जाएगा। डॉ. डीवी शर्मा ने सोमवार से बैठक में शामिल होने की हामी भरी है।

अब समिति अंतिम मुकाम तक पहुंचेगी: डॉ. धाकरे
जांच समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि बीते 10 दिन से जांच में तेजी आई है, मरीजों के रिकार्ड भी मिल गए हैं। इनका सत्यापन भी किया जा रहा है। सच्चाई क्या है, इसकी जांच के लिए समिति अंतिम मुकाम तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed