फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ima

भ्रूण लिंग जांच में शामिल  डाक्टरों का होगा बहिष्कार

Sat, 22 Oct 2016 01:01 AM IST
भ्रूण लिंग जांच में शामिल  डाक्टरों का होगा बहिष्कार
भ्रूण लिंग जांच में शामिल  डाक्टरों का होगा बहिष्कार Updated Sat, 22 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ima
भ्रूण लिंग जांच में शामिल  डाक्टरों का होगा बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के नवागत अध्यक्ष डा. आरएस कपूर ने भ्रूण लिंग जांच और झोलाछाप के खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि भ्रूण लिंग जांच में लिप्त ऐसे डाक्टरों का संस्था बहिष्कार करेगी। शुक्रवार को एमडी जैन इंटर कालेज में 2016-17 की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष ने दस सूत्रीय कार्ययोजना बताई। साथ ही कहा कि चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों से झोलाछाप के हास्पिटल में विजिट न करने की भी अपील की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डा. एचएस असोपा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष डा. जेएन टंडन ने नए अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। कोषाध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने पहली बार पहल करते हुए संस्था के साल भर के हिसाब की ऑडिट रिपोर्ट पेश की। संचालन डा. सुधीर धाकरे ने किया। विशिष्ट अतिथि डा. एससी साहू, डा. संदीप अग्रवाल, डा. आमोद शंकर, डा. डीवी शर्मा, डा. शिवानी चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये है नई कार्यकारिणी: 
अध्यक्ष: डा. आरएस कपूर
उपाध्यक्ष: डा. सलिल भारद्वाज, डा. विवेकानंद गुप्ता
कोषाध्यक्ष: डा. आलोक मित्तल
सचिव: डा. मुकेश गोयल
संयुक्त सचिव: डा. बीएस बघेल, डा. सचिन मल्होत्रा
सांइटिफिक सेकेट्री: डा. राजकुमार गुप्ता
सांस्कृतिक सचिव: डा. अनूप दीक्षित
एडिटर: डा. पंकज नगाइच
हास्पिटल एडवाइजरी कमेटी प्रभारी: डा. संजीव वर्मा 

आईएमए-एकेडमी आफ मेडिकल स्पेशयलिटी
चेयरमैन: डा. अरुण जैन
वाइस चेयरमैन: डा. अरविंद यादव
सचिव: डा. गंभीर सिंह सिकरवार
कोषाध्यक्ष: डा. मनोज जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed