फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illness will not be an excuse for reduction in election duty.

Agra News: चुनाव ड्यूटी कटवाने में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना

Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Illness will not be an excuse for reduction in election duty.
कासगंज। बीमारी का बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी से बचने का तरकीब काम नहीं करेगी। बीमारी संबंधी बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जाएगी। चिकित्सीय पैनल की रिपोर्ट के बाद ही चुनाव ड्यूटी से राहत मिलेगी। इसके लिए चिकित्सकीय पैनल का गठन कर दिया है।जिले में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने लगी हैं। अभी मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर्मी प्रथम की डयूटी आ चुकी है। इनका प्रशिक्षण हो चुका है। मतदान कर्मी द्वितीय, तृतीय आदि की ड्यूटी अभी आनी है। तमाम कर्मचारी ऐसे भी होते हैं जो चुनाव ड्यूटी से बचना चाहते हैं। इसके लिए वे बीमारी का बहना बनाते है। कोई उच्च रक्त दाब बताता है तो कोई शुगर। या फिर किसी अन्य बीमारी का उल्लेख कर लिखकर ड्यूटी करने में असमर्थता जताते हुए आवेदन कर देता है। हालांकि अब ऐसे कर्मियों को बीमारी के आवेदन करने मात्र से ही चुनाव ड्यूटी से निजात नहीं मिलेगी। आवेदन करने वाले कर्मचारी की बीमारी से संबंधित जांच चिकित्सक की टीम करेगी। इस टीम की संस्तुति के बाद ही कर्मी की डयूटी चुनाव से हटाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सकीय पैनल गठित कर दिया गया है जो आवेदन करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed